Categories

September 17, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

शिशु मंदिर खरसावां में मनाया गया मातृ पितृ दिवस।

राजा श्री राम चंद्र सरस्वती शिशु मंदिर खरसावां में मनाया गया मातृ पितृ दिवस कार्यक्रम का प्रारंभ दीप प्रज्ज्वलित करके किया गया। मौके पर विद्यालय के अध्यक्ष श्री आशुतोष आचार्य द्वारा अभिभावकों और बच्चो को संबोधित करते हुए कहा कि पढ़ाई के साथ साथ बच्चो में संस्कार बहुत जरूरी हो गया। हम आधुनिक युग की बाते करते करते अपने बच्चो को अपनी सनातन संस्कृति के मूल इकाई से बच्चो को वंचित कर रहे है जिसके परिणाम में आज बच्चे बड़े होने के बाद माता पिता की बाते नही सुन रहे है। उन्होंने कहा की बच्चे पढ़े लिख कर नही घर में बड़ो द्वारा किए जा रहे कामों से देख के सब कुछ सीखते है। मौके पर विद्यालय के शिक्षक आलोक दास ने संबोधन करते हुए कहा की आज संस्कार के अभाव से बच्चे पढ़ लिख कर भी बुढ़ापे में माता पिता का सहारा नही बन रहे है उन्हे वृद्ध आश्रम में छोड़ रहे है।

उदाहरण देते हुए उन्होंने देश की सबसे शिक्षित राज्य केरल में सबसे ज्यादा वृद्धा आश्रम होने की बात कहे। और अपने बच्चो को संस्कार देने के साथ साथ 25 दिसंबर को क्रिसमस नही तुलसी पूजन दिवस और 14 फरवरी को बेलेंटेन डे नही मातृ पितृ पूजन दिवस मनाने की बात कही। मौके पर विद्यालय के प्राचार्या अनिता मंडल, ममता कर, किस्ट महतो,नीतू दिग्गी,वकील बारीक, किरण मंडल,मिथिलेश मंडल,ममता राउत,सिली राउत,बनवासी दास आदी उपस्थित थे।

Mother Father’s Day celebrated in Shishu Mandir Kharsawan.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *