Categories

September 17, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

कुणाल षडंगी की पहल पर होगा आठ वर्षीय सुषमा सिंह के हार्ट के ऑपरेशन

पोटका: चांदपुर पंचायत निवासी रवींद्र नाथ सिंह के पुत्री सुषमा सिंह के दिल में छेद है। माता पारा शिक्षक है किसी तरह परिवार के खर्चे उठा रहे है। जमशेदपुर के ब्रम्हानंद अस्पताल के डांक्टरों ने हृदय में छेद के लिए ऑपरेशन करवाने को कहा। परिवार के आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने के कारण वे लोग इतना महंगा ऑपरेशन नहीं करवा पा रहे थे। अपनी पुत्री की इतनी बड़ी परेशानी को देखते हुए माता ने भाजपा नेता मनोज सरदार को इस बात की जानकारी दी। मनोज सरदार ने पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी को इस मामले की जानकारी दी। कुणाल षाड़ंगी की पहल पर रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3250 प्रोजेक्ट के माध्यम से मदद से सुषमा का निशुल्क ऑपरेशन होगा।सुषमा के माता आज भाजपा नेता मनोज सरदार के साथ आज क्षेत्र के पूर्व विधायक मेनका सरदार जी के आवास में कुणाल षाडंगी से मिले।

कुणाल षड़ंगी ने परिजनों से तमाम जानकारियां एकत्र करके मदद का भरोसा दिलाया तथा कहा की रविवार को बच्चे के ऑपरेशन के लिए टाटा एर्नाकुलम ट्रेन से एर्नाकुलम के लिए रवाना होंगे । कुणाल ने कहा कि रोटरी के द्वारा छह से अठारह वर्ष के बच्चों के लिए रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3250 प्रोजेक्ट के तहत सुषमा का ईलाज किया जाता है।

उन्होंने परिवार आश्वस्त किया कि एन्नाकुलम के अमृता हॉस्पिटल में बच्चे के चिकित्सा, परिवार का रहना, खाना तथा यात्रा के खर्चो का वहन किया जाएगा। उन्होने उम्मीद जताई कि सुषमा जल्द ही स्वस्थ होकर लौटेगी और परिवार में खुशियाँ वापस आएंगी।कुणाल षाड़ंगी ने कहा कि नाम्या स्माईल फाउंडेशन और अन्य माध्यमों से परिवार को लगातार यथासंभव मदद की जाएगी लेकिन जरूरतमंदों तक सरकारी सुविधा पहुंचाने के लिए जिला प्रशासन को और बेहतर मॉनिटरिंग करने की जरुरत है ताकि प्रत्येक जरूरतमंद के पास राशन और आयुष्मान कार्ड रहे।

Eight year old Sushma Singh’s heart operation will be done on the initiative of Kunal Shadangi.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *