झारखंड में सूखे का खतरा : 17 जिलों के 158 प्रखंड को सुखाड़ क्षेत्र घोषित करने की तैयारी, आपदा प्रबंधन विभाग कैबिनेट के लिए तैयार कर रहा है प्रस्ताव
रांची: राज्य के 17 जिलों के 158 प्रखंड सुखाड़ क्षेत्र घोषित किए जाएंगे. कृषि विभाग की ओर से इसकी अनुशंसा आपदा प्रबंधन विभाग को कर दी गई है. जल्द ही इसे मंत्रिपरिषद की बैठक में लाकर प्रस्ताव पारित किया जाएगा. बुधवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में हुई राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकार की बैठक में राज्य में सुखाड़ की स्थिति पर चर्चा हुई. जिसमें कम वर्षा होने की वजह से उत्पन्न स्थिति को देखते हुए आपदा प्रबंधन विभाग को निर्देश दिया गया कि राज्य के 158 प्रखंडों को सुखाड़ क्षेत्र घोषित करने संबंधी प्रस्ताव तैयार कर मंत्रिपरिषद की बैठक में मंजूरी के लिए रखा जाए।

17 जिलों के 158 प्रखंड को सुखाड़ क्षेत्र घोषित करने की अनुशंसा। आपदा प्रबंधन विभाग को प्रस्ताव तैयार कर मंत्रिपरिषद की बैठक में भेजने हेतु मुख्यमंत्री का निर्देश। मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने सूखा प्रभावित किसानों को ₹3500 अनुग्रहित राशि देने का निर्देश दिया।
Danger of drought in Jharkhand: Preparation to declare 158 blocks of 17 districts as drought areas, Disaster Management Department is preparing a proposal for the cabinet.
