Categories

September 17, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

राजनगर प्रखंड के मकर संक्रांति के शुभ अवसर पर यंग स्टार ग्रुप बुरुडीह विक्रमपुर की ओर से 15 जनवरी 2024 को रंगारंग कार्यक्रम तड़का दहन एवं टुसू पर्व का आयोजन

राजनगर प्रखंड में मकर संक्रांति के शुभ अवसर पर यंग स्टार ग्रुप बुरुडीह विक्रमपुर की ओर से प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी दिनांक 15 जनवरी 2024 सोमवार को मकर संक्रांति के दिन रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन रखा गया है एवं संध्या 5:00 बजे 70 फीट का तड़का दहन, टुसू नृत्य का भी आयोजन किया गया है ।10:00 बजे से खेलकूद प्रतियोगिता जिसमें बालक वर्ग के लिए – 100 मीटर की दौड़ सामान्य ज्ञान, बंदर का अपना पूछ बचाओ , स्लो साइकिल रेस, मेंढ़क कूद। बालिकाओं के लिए – चियर रेस , मैजिक बाॅल , मोमबत्ती रेस , सामान्य ज्ञान, गणित रेस एवं बैलून फोड़ रेस । तथा 3:00 बजे से बच्चों के लिए डांस प्रतियोगिता है ।ताड़का बनाने वाला कलाकार संदीप सरदार( लिलबाबु )

मेला को सुचारू रूप से संचालन के लिए कमेटी के अध्यक्ष – नकुल चंद्र दास, सचिव – सोमनाथ पति कोषाध्यक्ष – संदीप सरदार उपकोषाध्यक्ष – मुकेश पति, सदस्य – सोमनाथ नन्द, जयकुमार महतो , उत्तम मंडल कृष्ण तांती , लालबाबू सरदार सत्यनारायण दास , अक्षय दुबे, जितेंद्र दास , विकास बारीक, प्रह्लाद कैर्वत ,दिनेश मंडल, सूरज कैर्वत ,नुनु राम महतो, गणेश चन्द्र महतो,महादेव पति ,सुकरा मंडल, बाबलु सरदार, कृष्ण चन्द्र महतो ‌प्रमोद मंडल, देवनाथ पति, राकेश पति, भास्कर दास, एवं ग्रामवासी का सहरनीय योगदान।

On the auspicious occasion of Makar Sankranti of Rajnagar block, a colorful program Tadka Dahan and Tusu festival was organized by Young Star Group Burudih Vikrampur on 15 January 2024.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *