रांची में एंटी एक्सटॉर्शन स्क्वॉड का गठन, GT पर लगायेगा लगाम…
राजधानी रांची में गुंडा टैक्स यानी रंगदारी को रोकने को लेकर एंटी एक्सटॉर्शन स्क्वाड का गठन किया गया है। वहीं, संगठित आपराधिक और उग्रवादी संगठनों के नाम पर गुंडई करने वालों को समय रहते उसे सही जगह पहुंचा देने को कहा गया है। एंटी एक्सटॉर्शन स्क्वाड में राजधानी के 9 थानेदारों को रखा गया है, वहीं इसकी मॉनिटेरिंग रांची के सिटी DSP करेंगे।

बीते कुछ माह से राजधानी में रंगदारी मांगने की वारदातों में इजाफा हुआ है। कई बार रांची में रहनेवाले लोगों से दुसरे जिलों में रंगदारी डिमांड की बातें रांची पुलिस को पता भी नहीं चल पाती और राजधानी में बड़ा कांड हो जाता है। हर जिले के SP को आपसी तालमेल से काम करने को कहा गया है। इस बात का खुलासा करते हुये रांची प्रक्षेत्र के DIG अनूप बिरथरे ने मीडिया को बताया कि एंटी एक्सटॉर्शन स्क्वाड का काम भयादोहन और रंगदारी की वारदातों पर अंकुश लगाना होगा।

टीम में डोरंडा के थानेदार आनंद किशोर प्रसाद, अरगोड़ा के थानेदार बृज कुमार, सुखदेवनगर के थानेदार विनोद कुमार, रातू के थानेदार सपन कुमार महथा, सब इंस्पेक्टर आभाष कुमार रखा गया है। वहीं टीम में एसएसपी क्यूआरटी और टेक्निकल सेल के कुछ अफसरों और जवानों को शामिल किया गया है।
