स्कूली छात्रा की किडनैपिंग का सूत्रधार निकाला वैन ड्राइवर…
स्कूली छात्रा की किडनैपिंग के सूत्रधार निकले स्कूल वैन के ड्राइवर माजिद को अरेस्ट कर लिया गया। माजिद का साथ देने वाले अरबाज को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इस कांड में शामिल एक महिला को पुलिस खोज रही है। गिरफ्तार माजिद और अरबाज की निशानदेही पर अपहृत छात्रा को कोलकाता से खोज निकाला गया।

अपहृत छात्रा की मां ने शुरू में ही माजिद की तरफ इशारा किया था कि उसकी बेटी का अगवा करने में माजिद का हाथ है। किसी शातिर अपराधी की तरह माजिद ने पूरी वारदात को अंजाम दिया। शायद यहीं वजह है कि शुरू में पुलिस भी गच्चा खा गई। माजिद को जब पुलिस उठा कर थाने लाई तो उसने खुद को बेकसूर बताया। उसे थाने से छोड़ दिया गया। दोबारा लाने पर वह टूट गया। इल्जाम है कि माजिद ने रांची के बरियातू की 10वीं की छात्रा को पहले अपने वश में किया और फिर उसका अगवा कर लिया।
