Categories

September 16, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

वार्ड सदस्यों के तीन दिवसीय प्रारंभिक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

पंचायती राज विभाग एवं सॉल्यूशन संस्थान जमशेदपुर के द्वारा सरायकेला प्रखंड कार्यालय स्थित सभागार में सरायकेला प्रखंड अंतर्गत हूदु मोहितपुर सीनी पंचायत के वार्ड सदस्यों का तीन दिवसीय प्रारंभिक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया है इसमें इन चार पंचायत के सभी वार्ड सदस्यों और चरणबद्ध सुबह 10:00 बजे से लेकर करके शाम 5:00 बजे तक विभिन्न विषयों पर प्रशिक्षण दिया जा रहा है ताकि ग्राम सभा का संचालन सुचारु रूप से हो सके और इसका लाभ यहां के आम जनता को मिल सके|

इस संबंध में में प्रशिक्षण के संस्थान से आए प्रशिक्षक ओम शरण प्रसाद प्रसाद प्रशिक्षक सरोजिनी एक्का द्वारा बताया कि संविधान के 73वां संशोधन के द्वारा त्रिस्तरीय पंचायती राज व्यवस्था की स्थापना ग्राम सभा एवं उनकी समितियाँ ग्राम पंचायत उनकी समितियां ग्राम पंचायत विकास योजना वार्ड सदस्यों की भूमिका संसाधन लिफाफा सामाजिक अंकेक्षण महिला एवं बाल समितियां यथा इत्यादि विषय पर वार्ड सदस्यों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है|

इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन प्रखंड विकास पदाधिकारी श्रीमती यसमिता सिंह राज्य प्रशिक्षक पर शिक्षक सूरजमानी एक्का प्रशिक्षक, शरण प्रसाद, रंजित आचार्य एवं प्रखंड समन्वय श्री भूपेंद्र महतो ने संयुक्त रूप से यह कार्यक्रम प्रशिक्षण दिनांक 9 जनवरी से 11 जनवरी तक होगा इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में चार पंचायतें के सभी अलग-अलग 50 वार्ड सदस्य भाग ले रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *