Categories

September 16, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

झारखण्ड शिक्षा परियोजना, पश्चिमी सिंहभूम ने की समीक्षा-सह-कार्यशाला चैटबोट (Swiftchat ) के माध्यम से शिक्षक व बच्चों को सीखने-सिखाने में होगी सहूलियत

मांगीलाल रुंगटा +2 उच्च विद्यालय चाईबासा में सभी प्रखण्ड कार्यक्रम पदाधिकारी, प्रखण्ड साधनसेवी, संकुल साधनसेवी, विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष एवं तकनीकी रूप से दक्ष शिक्षकों की कार्यशा में आयोजित की गयी। कार्यक्रम का शुभारंभ श्री अभय कुमार शील जिला शिक्षा पदाधिकारी के द्वारा किया गया। इस कार्यशाला में झारखण्ड शिक्षा परियोजना के अतिरिक्त जिला कार्यक्रम पदाधिकारी श्री अमित कुमार मुखर्जी, ConveGenius के राज्य प्रबंधक श्री रवि प्रकाश गुप्ता एवं आर्यन गर्ग मुख्य रूप से उपस्थित रहे इस कार्यशाला में सभी उपस्थित प्रतिभागियों को स्विफ्टचैट ऐप आधारित DigiSath के साथ साप्ताहिक अभ्यास, शिक्षक सहायक और जिज्ञासा चैट बोट को सभी विद्यालय में लागू करने पर चर्चा की गई । शैक्षणिक परामर्शी संस्था कॉन्वीजिनयस के प्रतिनिधि श्री रवि प्रकाश गुप्ता एवं श्री गर्ग द्वारा बताया गया कि शिक्षक और बच्चों को सीखने-सिखाने की प्रक्रिया आसान करने के लिए ”शिक्षक सहायक चेटबॉट“ शिक्षकों के लिए और ”डीजी साथ वीकली प्रेक्टिस चेटबॉट “ बच्चों के लिए लॉंच किया गया है ।

उनके द्वारा बताया गया कि डिजिटल युग में इस चैटबोट के माध्यम से शिक्षक अपने क्लास रूम जाने से पूर्व ”शिक्षक सहायक“ चैट बोट के उपयोग से लेशन प्लान, वर्कशीट और वीडियो के माध्यम से अपने क्लास रूम में सीखने-सिखाने की प्रक्रिया को आसान कर पायेंगे। साथ ही बच्चे प्रत्येक सप्ताह शनिवार से अगले शुक्रवार तक साप्ताहिक अभ्यास के माध्यम से अपने सीखने का (लर्निंग) स्तर समझ पायेंगे। कार्यशाला के दौरान पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से सभी प्रतिभागियों को स्विफ्ट चैट ऐप आधारित डीजी साथ वीकली प्रैक्टिस, शिक्षक सहायक और जिज्ञासा चैट बोट के बारे में बताया गया । सर्वप्रथम उन्होंने डेटा, पहचाने गए चुनौतियों और प्रतिभागीकरण को गति देने के कदमों को साझा किया तथा निम्नलिखित दिशा-निर्देश दिए गए :-1. DigiSath : प्रत्येक शिक्षक सभी छात्रों को प्रेरित करें एवं कम से कम 5 छात्रों का हैंड- होल्डिंग कर सहायता करें।2. DigiSath : प्रत्येक विद्यालय से कम से कम 50 छात्रों को प्रत्येक सप्ताह डिजीसाथ साप्ताहिक अभ्यास में सम्मिलित होने के लिए प्रेरित एवं सहयोग करें।3. Jigyasha : प्रत्येक शिक्षक कम से कम 01 माता-पिता से संपर्क करें और उन्हें कार्यक्रम में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करें।4. मासिक क्लस्टर स्तर के प्रशिक्षण सत्रों को सुनिश्चित करें, जिसमें चैटबॉट्स के प्रैक्टिकल उपयोग पर बल दिया जाए।5. मासिक गुरुगोष्ठी के चर्चाओं को सुनिश्चित करें, जो चैटबॉट्स के प्रभावी उपयोग पर केंद्रित हो।6. ब्लॉक और जिले की मासिक समीक्षा में चैटबॉट का उपयोग के लिए एक एजेंडा शामिल करें।7. साल 2022-23 के लिए शैक्षिक छात्रों के साथ जुड़े रहने के लिए WhatsApp ग्रुप को नियमित रूप से अपडेट करें।आनेवाले समय में शिक्षकों के साथ भी साप्ताहिक ऑनलाइन मीटिंग का आयोजन किया जाएगा। बैठक को समापन करते हुए कॉन्वीजिनयस के प्रतिनिधि रवि प्रकाश गुप्ता ने बताया कि आज के समय में सबसे ज्यादा उपयोग होने वाली चीज है

चैट और चैटबोट का उपयोग करने के लिए अपने एंड्राइड मोबाइल के प्लेस्टोर से एक बार SwiftChat App को डाउनलोड करना है, मोबाइल नंबर से वेरिफिकेशन के बाद दिए गये चैट बोट क्यूआर कोड या फिर लिंक के माध्यम से डीजी साथ वीकली प्रैक्टिस, शिक्षक सहायक और जिज्ञासा चैट बोट का उपयोग कर सकते है। Digi Sath साप्ताहिक अभ्यास प्रत्येक शनिवार को लाइव कर दिया जाता है जो कि अगले शुक्रवार तक लाइव रहता है। बच्चे विद्यालय का यू डाइस कोड डालकर अपने स्कूल को वेरीफाई करते हुए अपना नाम डालकर प्रत्येक सप्ताह तीन विषय का प्रैक्टिस सबमिट कर सकते हैं। साथ ही ये भी पता कर सकते हैं कि उनके कितने मार्क्स आ रहे हैं। जिस विषय में उनके परफॉर्मेंस अच्छे नहीं रहेंगे, उनके लिए उसी समय इस चैटबोट पर वीडियो भी प्राप्त होती है ताकि बच्चे वीडियो देखकर अपने अधिगम स्तर को आगे बढ़ा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *