Categories

September 16, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

चाईबासा लोन दिलाने के नाम पर साढ़े 18 लाख रुपए की ठगी करने वाला ठग समाहरणालय परिसर से गिरफ्तार

चाईबासा में छः माह पूर्व शेयर मार्केट में पैसे दुगुने करने के नाम पर निवेशकों से करोड़ों रूपये की ठगी के बाद अब मुख्यमंत्री सृजन योजना से व्यवसाय ऋण दिलाने के नाम 18 लाख 50 हजार रुपये की ठगी का मामला प्रकाश में आया है। मामला कुमारडुंगी थाना क्षेत्र के टूंटाकाटा गांव का है। मामले का खुलासा तब हुआ, जब लोगों ने बुधवार को ठग को समाहरणालय परिसर में देखा।

लोगों ने उसे पकड़कर डीसी के पास पेश किया जिसके बाद उसे जेल भेज दिया गया। बताया जाता है कि कुमारडुंगी थाना क्षेत्र के टूंटाकाटा गांव में उक्त ठग घनश्याम पुरती एक महिला की सहेली का पति बनकर आया था और गांव की तीन बहनों से कुल 18 लाख 50 हजार रुपये की ठगी कर ली और उसके बाद वह फरार हो गया था। लेकिन पीड़ितों ने उसे डीसी ऑफिस में देख लिया।

जिसके बाद लोग पकड़कर उसे डीसी के सामने ले गए और मामले की शिकायत की। पूछताछ व फटकार के बाद डीसी के निर्देश पर कुमारडुंगी थाने में ठग के खिलाफ प्राथमिकी दर्जकर आरोपी को जेल भेज दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *