Categories

September 16, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

रोटरी क्लब चाईबासा द्वारा जरूरतमंद ग्रामीण स्त्री -पुरुषों के बीच स्लीपर वितरित किया गया,तिलकुट का भी हुआ वितरण

रोटरी क्लब चाईबासा के तत्वावधान में टुसू पर के पावन अवसर पर करंजूरी पंचायत के पांचो गांव में 100 जरूरतमंद ग्रामीण स्त्री -पुरुषों के बीच स्लीपर वितरित किए गए । साथ ही रो. राजेश राठौर एवं अंजू राठौर द्वारा तिलकुट का भी वितरण किया गया । यह जानकारी देते हुए क्लब की अध्यक्ष हीना ठककर ने कहा, कि पिछले कार्यक्रम के दौरान यह देखा गया था , कि वहां पर ग्रामीणों के पैरो में चप्पल नहीं थी , इसी बात का ध्यान रखते हुए चप्पल वितरण का निर्णय लिया गया, एवं ग्रामीणों के साथ टुसू पर्व भी मनाया गया ।

इस निर्धारित प्रोजेक्ट को डिस्ट्रिक्ट 3250 के ज़ोन 18 के चाईबासा एवं जमशेदपुर के चारों क्लबो ने अपने-अपने क्षेत्र में 14 जनवरी को किया। करण जूरी पंचायत की मुखिया अनीता बोदरा ने रोटरी क्लब का तहे दिल से धन्यवाद दिया और कहा कि आपने हमारी ग्रामीण जनता की मदद करके एक बहुत ही पुनीत कार्य किया है। इस मौके पर सचिव हर्ष राज मिश्रा, नरेंद्र ठक्कर, सौरभ प्रसाद अंजू राठौर राजेश राठौर सुमित खिरवाल् सुशील मुंदरा अनिल शर्मा ,मदन गुप्ता एवं रमेश दत्तानी उपस्थित थे ।

Rotary Club Chaibasa distributed slippers among needy rural men and women, Tilkut was also distributed

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *