Categories

September 16, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

माई दरबार सेवा संघ,बागबेड़ा के द्वारा 22 जनवरी को काशी के तर्ज पर श्रीराम दरबार के महाआरती एवम 11001 दीप उत्सव का किया जाएगा आयोजन, आज हुआ भूमिपूजन

दिनांक 16 जनवरी 2024 को बागबेड़ा(रोड no 4) दुर्गा पूजा मैदान(माई दरबार) जमशेदपुर में 22 जनवरी को वारणशी के 9 पंडितों द्वारा काशी के तर्ज पर 51 फीट श्रीराम दरबार के महाआरती एवम 11001 दीप उत्सव का आयोजन माई दरबार सेवा संघ,बागबेड़ा के द्वारा किया जाएगा…

आपको ये जानकर काफी हर्ष होगा कि अयोध्या में श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठान प्रभु श्री राम गर्भ गृह में विराजमान हो रहे है इस ऐतिहासिक दिन और खुशी के मौके पर 22 जनवरी 2024 संध्या 6:00 बजे 51 फीट की श्री राम दरबार प्रतिमा का बनारस के पुरोहितो द्वारा विशेष सामुहिक महाआरती का आयोजन माई दरबार सेवा संघ के द्वारा रखा गया है

साथ ही 11001 दीप उत्सव साथ ही अयोध्या धाम का लाइव प्रसारण की व्यवस्था, श्री राम दरबार का भजन, झांकी और प्रसाद वितरण किया गया है।इसी के निमित आज दुर्गा पूजा मैदान बागबेड़ा में कार्य का शुभारंभ करते हुवे समाज सेवी अरविंद सिंह(छोटू सिंह), अनूप शर्मा के हाथों एवम माई दरबार के पंडित इंद्रजीत पाण्डेय के द्वारा भूमिपूजन करवाया गया..मौके पर संदीप सिंह,सोनू सिंह,राहुल कुमार, धनंजय सिंह,संतोष ठाकुर, विपिन ठाकुर,रोहित झा,निशान्त कुमार,कन्हैया प्रसाद,सुधीर मिश्रा, प्रशांत पांडेय,विकास कुमार,गणेश यादव,भोलू यादव,विनीत मिश्रा,मनोज सिंह,हर्ष सिंह,सन्नी सिंह,गौरव सिंह पार्थ पांडे, धीरज मिश्रा, रहिस यादव, नीरज, प्रकाश और भी माई दरबार के कई सदस्यगण उपस्थित थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *