Categories

September 16, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

खरसावां विधानसभा क्षेत्र के चामारु में टुसू पर्व के शुभ अवसर पर आयोजित एक दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन

खरसावां विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत गम्हरिया प्रखंड के गांव चामारु में एक दिवसीय मकर संक्रांति टुसू पर्व के शुभ अवसर पर पंचायत फुटबॉल एकेडमी के फुटबॉल के महाकुंभ में सम्मानित अतिथि के रूप में खूंटपानी प्रखंड प्रमुख सह जेबीकेएसएस (JBKSS) के सक्रिय सदस्य सिद्धार्थ होनहागा,सृजन हाईबुरु ने फुटबॉल को किक मारकर फाइनल खेल का शुभारंभ किया, फाइनल खेल जंगल मेन एफ,सी, वर्सेस ए० जे० सी०छोड़ा ब्लू के बीच खेला गया,

फाइनल खेल पेनल्टी शूटआउट के द्वारा फैसला किया गया जिसमें जंगल में एफ,सी ने ए०जे०सी०छोड़ा ब्लू को तीन गोल दाग कर मैच के खिताब में कब्जा किया, विजेता टीम को ₹30000 नगद राशि देकर पुरस्कृत किया गया। उपविजेता टीम को ₹20000 नगद राशि देकर पुरस्कृत किया गया। तीसरा स्थान जोजो लुपुंग 77 को 10000 नगद राशि देकर पुरस्कृत किया गया। चौथा स्थान रेड जोन 10000 राशि नगद देकर पुरस्कृत किया गया। प्रखंड प्रमुख ने खिलाड़ियों का संबोधित करते हुए कहा फुटबॉल खेल पूरा विश्व का लोकप्रिय खेल है, खेल से मानसिक संतुलन स्वस्थ रहता है, खेल के दौरान करियर पर फोकस करें ,खिलाड़ियों को नशा पान से दूर रहना चाहिए।

और सभी ग्रामीणों को मकर संक्रांति और टुसू पर्व और मांगे पर्व की शुभकामनाएं दीये। मौके पर कमेटी के अध्यक्ष बनमली महतो,सचिव गयाधार महतो,प्रकाश महतो,किशोर महतो,परवीन महतो,मागडू महतो, कमेटी के सभी सम्मानित सदस्य गण मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *