खरसावां विधानसभा क्षेत्र के जय माँ पाऊडी क्लब डोमजूड़ी द्वारा टुसू पर्व के शुभ अवसर पर आयोजित एकदिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए खूंटपानी प्रखंड प्रमुख सह जेबीकेएसएस (JBKSS) के सक्रिय सदस्य सिद्धार्थ होनहागा
खरसावां विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत सरायकेला प्रखंड, पंचायत मुड़ाटांड गांव जय माँ पाऊडी क्लब डोमजूड़ी में एक दिवसीय मकर संक्रांति टुसू पर्व के शुभ अवसर पर फुटबॉल के महाकुंभ में मुख्य अतिथि के रूप में खूंटपानी प्रखंड प्रमुख सह जेबीकेएसएस (JBKSS) के सक्रिय सदस्य सिद्धार्थ होनहागा ने फुटबॉल को किक मारकर फाइनल खेल का शुभारंभ किया, इस खेल में 16 टीम की मांग थी। फाइनल खेल सृष्टि एफसी वर्सिज एम०एल०सी० भेलाईडी के बीच खेला गया,इस खेल में एम०एल०सी० ने एक गोल दाग कर मैच के खिताब में कब्जा जमाया,

विजेता टीम को ₹ 25,000 नगद राशि देकर पुरस्कृत किया गया। उपविजेता टीम को ₹20,000 नगद राशि देकर पुरस्कृत किया गया। प्रखंड प्रमुख सिद्धार्थ होनहागा ने खिलाड़ियों का संबोधित करते हुए कहा फुटबॉल खेल पूरा विश्व का लोकप्रिय खेल है, खेल से मानसिक संतुलन स्वस्थ रहता है, खेल के दौरान करियर पर फोकस करें ,खिलाड़ियों को नशा पान से दूर रहना चाहिए। और सभी ग्रामीणों को मकर संक्रांति और टुसू पर्व की शुभकामनाएं दीये।

मौके पर कमेटी के सम्मानित अध्यक्ष डॉ चंद्र मोहन महतो, सचिन मेघनाथ कलंदी ,कोषाध्यक्ष विद्याधर कालिंदी ,सम्मानित सदस्य वासुदेव महतो, संतोष उरांव ,मित्र भानु महतो ,सदानंद महतो , सम्मानित मंच संचालक छोटेलाल महतो, मंगल माझी,किशोर महतो,प्रवीन महतो,रमेश बोदरा,विनीत बोदरा,संकर माहली,राजकुमार बोदरा और तमाम कमेटी के सभी सदस्य गण मौजूद थे।
