Categories

September 17, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

राजनगर के भीमखंदा में मकर एवं आखान यात्रा के शुभ अवसर पर शिव पूजा कमेटी के द्वारा विशाल टुसू मेला का आयोजन

राजनगर प्रखंड के अलावे दूसरे राज्य से भी टुसू लाए थे। टुसू मेला को देखने के लिए हजारों की संख्या में झारखंड ,उड़ीसा ,बंगाल से भी दर्शकगण पहुंचे थे। सभी दर्शकगण टुसू नृत्य देखते हुए खुशी से झूम उठे।

इस मौके पर टुसू मेला कमेटी द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में राजनगर जिला परिषद आमोदनी महतो , बना पंचायत के मुखिया राम सिंह हेंब्रम ,पंचायत सदस्य मनोज महतो ,झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्र सदस्य गोपाल महतो ,रुद्र प्रताप महतो मुख्य रूप से शामिल हुए , सर्वश्रेष्ठ टुसू प्रतिमा को प्रथम पुरस्कार 11000रुपये मगलसाई डीरो कैप्टन डॉक्टर सरदार , द्वितीय पुरस्कार 9000 रुपए गोराई वाॅडस क्लब उज्जवलपुर कैप्टन मंगल गोराई, तृतीय पुरस्कार 5000रुपये न्यू वाॅईक क्लब गेंगेरूली ,कैप्टन गणेश चंद्र महतो , चतुर्थ पुरस्कार 2000 रुपए सुपरस्टार जोटा, पंचम पुरस्कार 1000रूपये सामरम एवं अन्य टुसू को सांत्वना पुरस्कार दिया गया।

मेला को सफल आयोजन के लिए कमेटी के सदस्य डॉक्टर महतो , तपन महतो , रुद्र प्रताप महतो , जगदीश महतो , सुनील महतो जुगल किशोर महतो, रितेश महतो , जितेंद्र महतो खगेन महतो, विजय महतो ,आदित्य महतो, पंकज महतो ,पुरुषोत्तम महतो एवं ग्रामवासी का सहरनीय योगदान दान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *