Categories

September 17, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

अभियान चलाकर ग्रामीणों को जीवन बीमा के प्रति किया जा रहा है जागरूक

महालिमोरूप::भारतीय जीवन बीमा निगम द्वारा शैक्षिक शृंखला के तहत मुख्य बीमा सलाहकार हेमसागर प्रधान के नेतृत्व में बहुल ग्रामीणों क्षेत्रों में “जीवन बीमा जागरूकता अभियान” चलाकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है। इस अभियान की शुरुआत सरायकेला प्रखण्ड अन्तर्गत महालिमोरूप गाँव से की गई। उक्त अभियान में ग्रामीण लोगों को जीवन बीमा के प्रति जागरूक किया गया।

अभियान में बीमा मुख्य सलाहकार हेमसागर प्रधान ने जीवन बीमा के माध्यम से ही बचत क्यों? सवाल का जवाव देते हुए बताया किआमतौर पर बचत के कई विकल्प उपलब्ध हैं,फिर भी:

# जीवन बीमा ही ऐसा “एकमात्र साधन है जो बचत के साथ जोखिम सुरक्षा” की सुविधा प्रदान करता है.

# भारतीय जीवन बीमा निगम, भारत सरकार के स्वामित्व वाला सबसे बड़ा बीमा समूह और निवेश निगम है . #जिसकी स्थापना एक सितंबर 1956 को हुई है.

#इसमें अनिवार्य तथा व्यवस्थित बचत होती है जिससे बचत की आदत को बढ़ावा मिलता है.

# इसमें बोनस के रूप में उचित लाभ की प्राप्ति होती है.

# इसका सांवरेन गारंटी सौ फीसदी है जो भारत सरकार द्वारा सुरक्षित है.

# जीवन बीमा पर ऋण की सुविधा उपलब्ध है.

# जीवन बीमा आमतौर पर आवास ऋण, व्यवसायिक ऋण के लिए भी जमानती सुरक्षा के रूप में स्वीकार की जाती है। # जीवन बीमा प्रीमियम पर प्रचलित नियमों के अनुसार ” कर रियायतें ” उपलब्ध है. उन्होंने “आज की बचत को कल की सुरक्षा” बताया। एही नहीं बल्कि उन्होंने लोगों को पहले बचत उसके बाद खर्च करने की सलाह दी। मौके पर मलिन दास, खिरोद प्रधान, विशेश्वर प्रधान, दारा सिंह प्रमाणिक, चिलु प्रधान समेत कई ग्रामीण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *