Categories

September 17, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

खरसावां प्रखंड के अंतर्गत खिलारे साई स्थित मां दामादिरी देवी की पूजा अर्चना कर की क्षेत्र की खुशहालीकी लेकर की कामना।

खरसावां में मां दामादिरी देवी की विधि विधान के तहत पूजा अर्चना की गई। दामादिरी देवी के दर्शन को लेकर भक्तों की काफी भीड़ उमड़ी थी। दामादिरी मेले में भक्तों ने मां दामादिरी देवी की पूजा अर्चना कर क्षेत्र की खुशहाली की कामना की गई मां दामादिरी देवी की पूजा करने खरसावां विधायक दशरथ गागराई भी पहुंचे थे उन्होंने मां के समक्ष पूजा अर्चना का क्षेत्र की खुशियाली की कामना की।

इस दौरान दामादिरी मेले में ही समाज अखाड़ा द्वारा आयोजित मांगे कार्यक्रम में शामिल होकर खरसावां विधायक दशरथ गागराई और समाज के लोगों ने मांदर की थाप जमकर थिरके। उन्होंने मागे नृत्य कर अपनी भाषा संस्कृत की रक्षा करने का संकल्प लिया मौके पर गागराई ने कहा कि अपनी संस्कृति को बचाए रखना है भारत की विभिन्नताओं का देश है मुझे खुशी है कि देश के संस्कृति को दुनिया के सामने हम लेकर जा रहे हैं उन्होंने कहा कि प्रचलित और ऐतिहासिक तथ्य से जुड़ी मकर संक्रांति है। दामादिरी मैदान में जय मां दामादिरी खेल समिति द्वारा आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता में प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

खेलकूद के बालक वर्ग के 100 मीटर रेस बालिका स्पीन रेस, निडिल रेस, लॉन्ग जंप मैं प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया इस दौरान मुख्य रूप से विधायक दशरथ गागराई, जिला परिषद सदस्य कालीचरण बानरा, ऊर्जा विभाग के सांसद प्रतिनिधि उदय प्रताप सिंह देव, पंचायत समिति सदस्य अमर सिंह हासदा, सुमंत मोहंती, अरुण जामुदा, चंद्रशेखर मोहंती, दिलीप मोहंती, गोलू महापात्र, संदीप मोहंती, नीलकंठ मोहंती, आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *