आदित्यपुर: श्री राम लला प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव को लेकर अलर्ट मोड पर पुलिस,शांति और सौहाद्र के साथ मनाएं उत्सव : थानेदार
आदित्यपुर: अयोध्या में कल हो रहे राम लला के प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव को लेकर देशभर में उत्सव का माहौल है.देश भर के मंदिरों में सोमवार को धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन किया जा रहा है. इसको लेकर जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर है.रविवार को उपायुक्त के निर्देश पर आदित्यपुर थाना परिसर शांति समिति की बैठक संपन्न हुई। जिसकी अध्यक्षता थाना प्रभारी राजन कुमार ने की.

उन्होंने क्षेत्र के सभी मंदिर कमेटियों से श्री रामलला के प्राण प्रतिष्ठा को लेकर शांतिपूर्ण तरीके से उत्सव मनाने की अपील की. साथ ही शांति समिति के सदस्यों से आदित्यपुर में होने वाले उत्सव की जानकारी लेते हुए शांति पूर्वक उत्सव मनाने में सहयोग की अपील की. साथ ही बगैर अनुमति के जुलूस निकालने पर कार्रवाई की बात कही।

थाना प्रभारी ने साफ निर्देश जारी करते हुए कहा कि अशांति फैलाने वालों को किसी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा. इसमें आदित्यपुर नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेन्द्र नारायण सिंह, जिला बार एसोसिएशन के उपाध्यक्ष ओमप्रकाश, कांग्रेसी नेता जगदीश नारायण चौबे, समाज विज्ञानी रविंद्र नाथ चौबे, पूर्व पार्षद अजय सिंह, भाजपा नेता सुनील श्रीवास्तव, रमेश बलमुचू, मंजूर आलम, मोहर्रम अली आदि मौजूद रहे.
Adityapur: Police on alert mode regarding Shri Ram Lala Pran Pratishtha Mahotsav, celebrate the festival with peace and harmony: Police Station Officer
