Categories

September 17, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

खरसावां थाना में शांति समिति की हुई बैठक

अयोध्या राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के दिन 22 जनवरी को खरसावां प्रखंड के अंतर्गत विभिन्न देवी देवताओं के मंदिरों में भी कार्यक्रम होगी आयोजन में शांति व्यवस्था के लिए थाना स्तर पर शांति समिति की बैठक थाना प्रभारी पिंटू महथा के अध्यक्षता में हुई। बैठक में प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रधान माझी, अंचल अधिकारी शीला कुमारी, खरसावां प्रमुख मनेद्रर जामुदा, खरसावां पंचायत के मुखिया सुनीता तापे,व शांति समिति के सदस्य उपस्थित थे। बैठक में सभी सदस्यों से 22 जनवरी को होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों की जानकारी मांगी गई।

जिसमें सदस्यों ने बताया कि शोभा यात्रा का कार्यक्रम रखा गया है सभी मंदिरों में प्रसाद का वितरण किया जाएगा और विधि विधान पूर्वक पूजा किया जाएगा जहां भीड़भाड़ होने की संभावना है बैठक में थाना प्रभारी ने कहा कि शोभायात्रा एवं मंदिरों के पास पुलिस तैनात रहेगी एवं पेट्रोलिंग सुबह से शाम तक होगी पूरी शांतिपूर्वक प्राण प्रतिष्ठा श्री राम जी का मानना है।

Peace committee meeting held in Kharsawan police station

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *