हनुमान चौक मंदिर समिति ने मनाई नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती :-

चक्रधरपुर :- हनुमान चौक मंदिर समिति के द्वारा मंगलवार को हनुमान प्रतिमा के समक्ष नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती मनाई गई। इस मौके पर बूथ संख्या 14 तथा 17 के बूथ अध्यक्ष दीपक महंती के द्वारा नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर श्रद्धांजलि दिया, जिसके बाद उपस्थित सभी लोगों ने श्रद्धा सुमन अर्पित पुष्पांजलि दिया। इस मौके पर उपस्थित सभी लोगों ने सुभाष चंद्र बोस अमर रहे के नारे लगाए।

वहीं मौके पर उपस्थित भाजपा नेता पवन शंकर पाण्डेय ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस के व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनके जैसा प्रखर और क्रांतिकारी नेता अभी तक बना नहीं, क्योंकि नेताजी की उपाधि सिर्फ सुभाष चंद्र बोस को ही मिली है। आजाद हिंद फौज का गठन कर देश की आजादी के लिए उन्होंने एक लंबी लड़ाई लड़ी। उन्होंने देशवासियों से आवाहन किया कि “तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आजादी दूंगाज़ इसके बाद लोगों का जन्म सैलाब आजादी की लड़ाई में उमड़ पड़ा। नेताजी सुभाष चंद्र बोस की मृत्यु आज भी एक रहस्यमई पहेली बनी हुई है।
इस मौके पर पूर्व नगर अध्यक्ष दीपक सिंह, संदीप झा, दिलीप राय, जी.महंती, संजू नदी, सुरेंद्र सिंह, लखी मानती, अर्जुन यादव के साथ कई मौजूद थे।
Hanuman Chowk Temple Committee celebrated the birth anniversary of Netaji Subhash Chandra Bose :-
