Categories

September 15, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती पर बंगाली असोसिएशन का 46वें रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन, 164 यूनिट रक्त का हुआ संग्रह :-

चक्रधरपुर :- नेताजी सुभाषचंद्र बोस की जयंती पर बंगाली एसोसिएशन के द्वारा चक्रधरपुर के दुर्गा मंदिर परिसर में मंगलवार को 46वें रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस मौके पर शिविर का उद्घाटन चक्रधरपुर के विधायक सुखराम उराँव के द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। बंगाली एसोसिएशन के प्रमुख अंग रहे दिवंगत अजय कुमार सरकार की स्मृति में आयोजित इस रक्तदान शिविर में भाजपा के नेता अशोक षाड़ंगी, नगर परिषद के पूर्व अध्यक्ष कृष्णा देव साह, भाजपा महिला मोर्चा के मालती गिलुवा, अनवर खान, प्रवीर प्रमाणिक, आदि उपस्थित थे।

शिविर में लोगों की जान बचाने का संकल्प लेते हुए बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए और रक्तदान किया। रक्तदान शिविर में कुल 164 यूनिट रक्त का संग्रह हुआ। मौके पर विधायक सुखराम उरांव ने कहा कि चक्रधरपुर बंगाली एसोसिएशन निस्वार्थ भाव से मानव सेवा करने के लिए जाना जाता है। इसी संस्था के द्वारा वर्षों पहले रक्तदान शिविर लगाकर चक्रधरपुर की जनता को मानव सेवा का पाठ पढ़ाया, आज चक्रधरपुर में बड़ी संख्य में रक्तदान शिविर लगते हैं और यहाँ के लोग बड़ी संख्या में रक्तदान कर लोगों की जान बचाने का काम करते हैं जो की काबिले तारीफ है। मौके सचिव प्रदीप मुखर्जी, प्रवीर दास, सुमित चौधरी, तारक सैन, अभिजीत दत्ता, बिक्रम मुखी, संदीप बाऊरी, करन महतो सहित अन्य मौजूद थे।

Event of 46th battalion camp of Balance Association, collection of 164 units of blood:-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *