Categories

September 17, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

अशोका इंटरनेशनल स्कूल में मनाई गई नेताजी सुभाष जयंती

खरसावां- खरसावां स्थित अशोका इंटरनेशनल स्कूल में 23 जनवरी के अवसर पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती को मनाया गया। सर्वप्रथम नेताजी की चित्र पर पुष्प अर्पित किए गए तथा छात्रों एवं शिक्षकों द्वारा नेताजी के विषय में व्याख्यान दिए।

इस अवसर पर विद्यालय में प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया जिसमें कक्षा नर्सरी से दो तक नेताजी का चित्रांकन प्रतियोगिता कक्षा 3 से 6 तक नेताजी के विषय में निबंध प्रतियोगिता तथा कक्षा 7 से 10 तक नेताजी के ऊपर पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। सभी छात्र-छात्राओं ने प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक भाग लिया एवं आकर्षक चित्रांकन एवं पोस्टर बनाए। प्रतियोगिता का संचालन कक्ष शिक्षकों द्वारा किया गया एवं विजेताओं को पुरस्कृत भी किया गया।

इस अवसर पर मुख्य रूप से अशोक फाउंडेशन के निदेशक सत्य नारायण प्रधान मौजूद रहे एवं विद्यालय के समक्ष नेताजी की प्रशंसा में अपने विचार रखें तथा साथ ही साथ प्रतियोगिता का अवलोकन एवं निरीक्षण भी किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से सौरभ दुबे सारिका कुमारी प्रिय रंजन तनुश्री विश्वकर्मा कृष्ण चंद्र महतो मनोरमा मिश्रा सेजल कुमारी ओम कुमार प्रजापति नीलम बाउरी ओम प्रकाश कुमार शबनम गोडसोरा अंजलि एक्का शांति रानी शोभा कुमारी आदि उपस्थित रहे।

Netaji Subhash Jayanti celebrated at Ashoka International School

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *