Categories

September 16, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

सिजुलता में 2.5 करोड़ की लागत से बनेगी भव्य मल्टीपरपस गौड़ भवन: चंपाई सोरेन

सरायकेला: राजनगर के सिजुलता में 2.5 करोड़ की लागत से भव्य मल्टीपरपस गौड़ भवन बनेगी जो गौड़ समाज के संग्रहालय के रूप में स्थापित होने के साथ समाज के भाषा,संस्कृति व परंपरा के संरक्षण में कारगर साबित होगी। उक्त बातें सूबे के आदिवासी कल्याण सह परिवहन मंत्री चंपाई सोरेन मंगलवार को राजनगर के सिजुलता में आयोजित गौड़ सेवा संघ के 33 वां संकल्प दिवस को संबोधित करते हुए बतौर मुख्य अतिथि कही। मंत्री ने कहा कोल्हान के बन्द हुए सभी ओड़िया स्कूलों की जल्द सूची दे उन सभी स्कूलों में ओड़िया भाषा की शिक्षकों की पदस्थापना के साथ ओड़िया भाषा की पढ़ाई शुरू होगी। मूलवासी आदिवासी लोगो की भाषा,संस्कृति परंपरा जीवित रहे सरकार की यह प्राथमिकता है।

आदिवासी गौड़ समाज मे कोई भेदभाव नही है दोनों वर्षों से यहां रह रहे है। गौड़ समाज यहां का भूमिपुत्र है। गौड़ समाज के देवस्थान को भी संरक्षित किया जाएगा। संस्कृति के संरक्षण के बगैर समाज का अस्तित्व को बचाना संभव नही है। मंत्री ने कहा गौड़ समाज यहां का भूमि पुत्र है। गौड़ व आदिवासी जुड़वां भाई है और दोनो के विकास से ही राज्य का विकास होगा। मंत्री ने कहा समाज के एकजुटता से ही विकास संभव है और संगठित व एकजुट रहने पर ही समाज को रांची व दिल्ली में पहचान मिलेगी। आज समाज मे संस्कार व गार्जियनशिप खत्म हो रही है जिसे बचाना होगा। हमारे पूर्वज नशापान से दूर रहते थे आज समाज का युवा वर्ग नशापान के शिकार हो रहे है जिसे दूर करना होगा। कहा संघर्षपूर्ण जीवन का अलग ही महत्व है जो समाज के लिए जरूरी है। इस दौरान मंत्री ने गौड़ भवन का शिलान्यास भी किया। गौड़ समाज के अध्यक्ष चतुर्भुज बारीक ने कहा हम प्रधान,गौड़, गोप,ग्वाला,महाकुड़ सभी एक है लेकिन खतियानी विसंगति के कारण हम अलग अलग हो गए है। हम आदिवासी से बिलोंग करते है और कोल्हान में संविधान की 5 वी अनुसूची के अंतर्गत आते है। हमे आदिवासी मिले या नही पर ये मेरा अधिकार है। हम अपने अधिकार व हक की मांग करते है। कहा सरकार हमसरी मांगो पर सहानुभूति पूर्वक विचार करे ताकि समाज का सर्वांगीण विकास हो। गौड़ सेवा संघ के महासचिव पीतोवास प्रधान ने कहा विकास की किरण से दूर समाज के लोगो तक सरकार की विकास योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। उन्होंने कहा संस्थापक अध्यक्ष के आशा के अनुरूप समाज के विकास को लेकर संघ प्रयासरत है। इस दौरान गौड़ समाज द्वारा मंत्री को 4 सूत्री मांग पत्र सौंपा। जिसमे कोल्हान के सभी बन्द ओड़िया स्कूलों को पुनः चालू करने,गौड़ भवन का निर्माण व समाज के बेरोजगार युवाओं को नॉकरी में प्रथमिकता देने समेत अन्य मांग शामिल है।

इससे पूर्व स्वागत भाषण जिला अध्यक्ष अशोक प्रधान ने दी। संकल्प दिवस में समाज के सर्वांगीण विकास को लेकर समाज की कुरीतियों को खत्म करने,नशापान को जड़ से मिटाने व शिक्षा एवं एकजुटता पर बल देने का सामूहिक संकल्प लिया गया। समारोह में समाज के वृद्धजन व पहुंचे सभी महिलाओं को शॉल देकर सम्मानित किया गया।मौके पर समाज के स्टीयरिंग कमिटी के चैयरमेन मारकन्डो महाकुड़,अध्यक्ष चतुर्भुज बारीक,महासचिव पीतोवास प्रधान,उपाध्यक्ष नेबु प्रधान,नीलसेन प्रधान,हरेकृष्ण प्रधान,चीनीवास प्रधान,सिरीश बेहरा,नागेश्वर प्रधान,अशोक गोप,नागेश्वर प्रधान, हेमसागर प्रधान,मुरली प्रधान,उमाकांत प्रधान व अशोक प्रधान समेत समाज के सैकड़ो महिला पुरुष उपस्थित थे।

Grand multipurpose Gaur Bhawan will be built in Sijulata at a cost of Rs 2.5 crore: Champai Soren

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *