हेमंत कैबिनेट की बैठक आज, दो दर्जन से ज्यादा प्रस्तावों पर लगेगी मुहर, इन मुद्दों पर लिये जा सकते हैं फैसले
खबर झारखंड :-रांची :- झारखंड कैबिनेट की अहम बैठक आज होगी। झारखंड में चल रहे राजनीतिक उठापठक के बीच हो रही इस कैबिनेट में कई बड़े फैसले हो सकते हैं। कैबिनेट में 20 से ज्यादा प्रस्तावों पर मुहर लगेगी। आज की कैबिनेट में ऊर्दू शिक्षकों की भर्ती को हरी झंडी मिलेगी। वहीं बजट की भी समीक्षा की जायेगी। मुख्यमंत्री सचिवालय ने सभी विभागों को कैबिनेट के प्रस्ताव भेजने को कहा था।

जानकारी के मुताबिक कई भर्ती नियमावली और सेवा शर्तों को भी कैबिनेट में मंजूरी मिलेगी। वहीं स्वास्थ्य, शिक्षा व पथ निर्माण विभाग से जुड़े कई अहम प्रस्तावों पर मुहर लगेगी। शाम चार बजे प्रोजेक्ट भवन में कैबिनेट की बैठक होगी। साल 2024 की ये दूसरी कैबिनेट होगी। इससे पहले 9 जनवरी को कैबिनेट की बैठक हुई थी, जिसमें 35 प्रस्तावों पर मुहर लगी थी।

राजनीतिक उथल पुथल के बीच ये कैबिनेट हो रही है, लिहाजा बैठक में कुछ अहम फैसले होंगे। पिछली कैबिनेट में ईडी व सेंट्रल एजेंसियों के खिलाफ पास किये गये नियम को कैबिनेट में वापस लिया जा सकता है। दरअसल इस इस नियम पर ईडी ने तीखा पत्र राज्य सरकार को भेजा था। साथ राजनीतिक दलों ने भी ऐसे नियम को गैरकानूनी बताया था। उस नियम के आधार पर ईडी को पत्र लिखने वाली आईएएस वंदना दादेल को राज्य सरकार ने मुख्यमंत्री सचिवालय से पिछले दिनों हटाया था। लिहाजा उस पास किये कैबिनेट के प्रस्ताव पर भी आज की बैठक में चर्चा हो सकती है।
Hemant cabinet meeting today, more than two dozen proposals will be approved, decisions can be taken on these issues
