रांची समेत इन जिलों में बारिश…
राजधानी रांची में आज सुबह अच्छी धूप खिली हुई थी। लेकिन दोपहर में धूप फीकी पड़ गई और मौसम ठंडा हो गया। झारखंड के अधिकतर जिलों में सुबह में घना कोहरा छाये रहता है। मौसम केंद्र के पूर्वानुमान के मुताबिक छत्तीसगढ़ और यूपी के साइक्लोनिक सर्कुलेशन का असर झारखंड में भी दिख सकता है। मौसम विभाग ने कल यानी 24 जनवरी को झारखंड में बारिश होने के आसार जताये है।

कल रांची, खूंटी, हजारीबाग, रामगढ़, बोकारो, गुमला, जमशेदपुर, चाईबासा, सिमडेगा और सरायकेला में कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है। बारिश की वजह से न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की कमी आ सकती है। ठंड बढ़ने की उम्मीद है।
