Categories

September 17, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

गुम फोन को खोजने में मददगार होगा ”साथी”,

मोबाइल फोन के गुम या चोरी होने पर अब ज्यादा चिंता की बात नहीं। फोन को ट्रैक और ब्लॉक करने के लिये वेब पोर्टल संचार ”साथी” का यूज कर सकते हैं। ”साथी” के सहारे खोये या चोरी हुये फोन की पुलिस कंप्लेन की सॉफ्टकॉपी भी अपलोड करना पड़ता है।”साथी” का ऐसे करें यूज सबसे पहले इसकी वेबसाइट https://sancharsaathi.gov.in/ पर विजिट करें।फिर Block your lost/stolen mobile पर क्लिक करना होगा।खोए हुये फोन की डिटेल्स जैसे मोबाईल नंबर, IMEI नंबर, डिवाइस ब्रांड और डिवाइस मॉडल सब फिल करें।

इसके बाद फोन खोने की जगह और डेट के साथ सिटी, डिस्ट्रिक्ट, स्टेट की जानकारी दें।फिर यूजर डिटेल्स नेम, अड्रेसं और ईमेल ID, ID proof दर्ज करें।OTP के लिए दूसरे मोबाईल की जानकारी देनी होगी।वेरिफाई करवाने के बाद declaration एक्सेप्ट कर सबमिट पर क्लिक करना होगा।ऐसे होगा अनब्लॉकगुम या चोरी फोन ब्लॉक करवा चुके हैं तो उसके मिलने पर अनब्लॉक ऐसे कर सकते है।सबसे पहले वेबसाइट https://ceir.sancharsaathi.gov.in/Home/index.jsp पर आना होगा।फिर Unblock Found Mobile पर क्लिक करें।इसके बाद यहां आईडी, फोन नंबर और अनब्लॉकिंग का रीजन बताना जरूरी होगा। इसे भी पढ़ें : हजारीबाग में हाथियों ने कर दिया सब तहस-नहस… देखें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *