Categories

September 17, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने इटकी स्थित ठाकुरगांव में अजीम प्रेमजी यूनिवर्सिटी और स्कूल प्रोजेक्ट का अनावरण किया :-

रांची :- रांची के इटकी में विश्वस्तरीय अज़ीम प्रेमजी यूनिवर्सिटी, मेडिकल कॉलेज और स्कूल निर्माण के शुभारंभ कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन। आज इस अवसर पर हेमन्त सोरेन ने श्री अज़ीम प्रेमजी जी और अज़ीम प्रेमजी फाउंडेशन के अन्य पदाधिकारियों को हार्दिक आभार प्रकट किया।

हेमन्त सोरेन ने कहा :-

झारखण्ड को हमेशा से खनिज संपदा और खनन के लिए जाना जाता है। वर्षों से उसी को लेकर नीति निर्धारण होता रहा है। मगर हमने राज्य को आगे ले जाने के लिए यहां की सामाजिक, स्वास्थ्य और शैक्षणिक क्षेत्रों पर आगे बढ़ने का संकल्प लिया।कोरोना काल में हमने हमें पूर्व में विरासत में मिली लचर स्वास्थ्य व्यवस्था का हाल देखा। उस व्यवस्था के बावजूद हमने लोगों की दिन-रात सेवा की। मुझे विश्वास है आने वाले समय में लगभग 5 हजार करोड़ की इस विश्वस्तरीय परियोजना के अंतर्गत अजीम प्रेमजी यूनिवर्सिटी, 500 बेड का अस्पताल, मेडिकल कॉलेज, समाजिक क्षेत्र को लेकर शिक्षा और स्कूल जैसे निर्माण से झारखण्ड के सर्वांगीण विकास में मदद मिलेगी। इस विश्वस्तरीय परियोजना की रोशनी देश के कोने-कोने में फैलेगी। इस शुभ अवसर पर सभी को हार्दिक बधाई, शुभकामनाएं और जोहार।

Chief Minister Hemant Soren unveiled Azim Premji University and School Project in Thakurgaon, Itki : –

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *