Categories

September 17, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

मुख्यमंत्री की कार का एक्सीडेंट, हादसे में CM घायल, जानें कैसे हुई दुर्घटना

पश्चिम बंगाल :- पश्चिम बंगाल की CM ममता बनर्जी बुधवार को कार हादसे में घायल हो गईं। वे बर्दवान में प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक के बाद कार से राजधानी कोलकाता लौट रही थीं। उन्हें हेलिकॉप्टर से लौटना था लेकिन मौसम खराब हो जाने के कारण उन्हें कार से लौटना पड़ा।

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को सड़क मार्ग से बर्दवान से कोलकाता लौटते समय माथे पर चोट लग गई। मुख्यमंत्री के काफिले के सामने अचानक दूसरी कार आ गई तो उनकी कार ने तुरंत ब्रेक लगा दिया। खराब मौसम के कारण वह हेलीकॉप्टर से सफर नहीं कर रही थी : सूत्र

शुरुआती जानकारी के अनुसार कार तेज रफ्तार से आ रही थी। रास्ते में एक ऊंची पर सामने वाहन दिखा इस पर से ड्राइवर ने तेजी से ब्रेक लगाया। इससे ममता बनर्जी का सिर शीशे से टकरा गया और उनके माथे पर हल्की चोट आ गई। उनके साथ बैठे अन्य लोगों को भी चोट आई है। एक सरकारी अधिकारी ने बताया कि ममता को सिर में हल्की चोट लगी है।

Chief Minister’s car accident, CM injured in the accident, know how the accident happened

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *