मतदाता सूची विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम 2024 के अंतिम प्रकाशन के संबंध में उपायुक्त ने किया विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक :-

चाईबासा :- मतदाता सूची विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम 2024 के अंतिम प्रकाशन के संबंध में आज जिला उपायुक्त की अध्यक्षता में विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक का आयोजन किया गया।

बैठक में मुख्य रूप से कांग्रेस जिला महासचिव त्रिशानु राय, झामुमो जिला सचिव सोनाराम देवगम, भाजपा के रविशंकर विश्वकर्मा उपस्थित उप निर्वाचन पदाधिकारी श्री बंधन लोंग सहित अन्य उपस्थित रहे। बैठक में जिला उपायुक्त के द्वारा SSR 2024 मे ज़िले मे कुल जुड़े मतदाताओं की संख्या, पुरुष और महिला मतदाताओं की संख्या साथ ही साथ प्रपत्र 6 प्रपत्र 7 प्रपत्र 8 के तहत किए गए कार्यों से अवगत कराया गया।

जिला उपायुक्त के द्वारा कल 25 जनवरी राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर सभी को बढ़ चढ़कर भाग लेने हेतु आग्रह किया गया। साथ ही साथ उपायुक्त के द्वारा सभी राजनीतिक दलों,सभी BLO और आम जनमानस से अपील किया गया कि अभी तक जो भी मतदाता पंजीकृत नहीं हुए हैं, या जिनकी पंजीकरण की प्रक्रिया जारी है। उसको शीघ्र पूर्ण करेंगे साथ ही साथ जो भी नये वोटर जुड़ना चाहते हैं, वे संबंधित BLO, NVSP वेबसाइट या ज़िला स्तर पर गठित जन शिकायत कोषांग से संपर्क कर सकता है।
Regarding the final publication of the Voter List Special Revision Program 2024, the Deputy Commissioner held a meeting with representatives of various political parties: –
