Categories

September 17, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने राजनितिक प्रतिनिधियों के साथ मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन एवं चुनावी तैयारियों को लेकर किया बैठक

समाहरणालय सभागार में मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम 2024 के निमित्त सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ जिला निर्वाचन पदाधिकारी श्री मनीष कुमार की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में उन्होंने बताया कि विगत 22 जनवरी को जिले के मतदेय स्थलों पर विधानसभा निर्वाचक नामावलियों का अंतिम प्रकाशन कर दिया गया है। इसके संबंध में राजनीतिक दलों को विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही चुनाव प्रक्रिया को सुगम और पारदर्शी बनाने के लिए ईवीएम जागरूकता के लिए ईवीएम डिमॉन्सट्रेशन केन्द्रों और मोबाइल डिमॉन्सट्रेशन वैन में जा कर ईवीएम जागरूकता अभियान में सक्रिय रूप से शामिल होने की बात कही।

बैठक में जिला निर्वाचन पदाधिकारी श्री मनीष कुमार द्वारा बताया गया कि SSR 2024 के तहत पूर्वी सिंहभूम जिले में 6 विधानसभा क्षेत्र में मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन विगत 22 जनवरी को किया गया है। इस मतदाता सूची में अभियान के तहत नए मतदाताओं को, छूटे हुए मतदाताओं को विशेषकर आदिम जनजाति समूह, दिव्यांगजन, 80 वर्ष की उम्र से अधिक एव वरिष्ठ नागरिकों, तृतीय लिंग एवं यौन कर्मियों तथा रैन बसेरा/आश्रय गृहों में निवास करने वाले सभी पात्र नागरिकों को निबंधित किया गया है। उन्होंने बताया कि बताया कि अंतिम प्रकाशित मतदाता सूची के तहत तीन माह पूर्व के आंकड़ों के मुकाबले कुल 18,30,866 मतदाताओं को जोड़ा गया है। इसमें बढ़ौतरी की संख्या कुल 9,296 है जिसमें 9,18,616 पुरुष, 9,12,122 महिलाएं और 128 तृतय लिंग हैं। फार्म 6 के अंतर्गत कुल 69,830 फॉर्म, फॉर्म 7 के अंतर्गत कुल 60,227 और फॉर्म 8 के अंतर्गत कुल 91,917 फॉर्म प्राप्त किया गया है। मतदाता सूची में कुल 455 आदिम जनजाति के मतदाताओं को जोड़ा गया है। साथ ही उन्होंने बताया कि 18 से 19 साल के नए मतदाताओं की संख्या में दोहरा इज़ाफा हुआ है, तीन माह पूर्व में 18 से 19 साल के 28,553 मतदाता थे जिनकी संख्या अब 56,182 हो गई है। पिछले वर्ष कुल मतदाताओं की संख्या 17,99,786 थी, जिसके विरुद्ध 31,080 की तुलनात्मक वृद्धि करते हुए अब मतदाताओं की संख्या कुल 18,30,866 है।

साथ ही बैठक में उन्होंने उपस्थित राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को बताया कि पूर्वी सिंहभूम जिले के 6 विधानसभा क्षेत्र में मोबाइल डेमोस्ट्रेशन वैन 10 जनवरी, 2024 से संचालित किया गया है। इनमें 44 बहरागोड़ा, 45 घाटशीला (ST), 46 पोटका (ST), 47 जुगसलाई (SC), 48 जमशेदपुर पूर्वी और 49 जमशेदपुर पश्चिमी शामिल हैं। मोबाइल डेमोस्ट्रेशन वैन और डिमॉन्सट्रेशन केंद्र के माध्यम से आम लोगों को ईवीएम वीवीपीएट की जानकारी देते हुए उन्हे जागरूक किया जा रहा है। इस जागरूकता अभियान में सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों और उनके कार्यकर्ताओं को सक्रिय रूप से भाग ले कर ईवीएम के कार्यप्रणाली से संबंधित सभी जानकारी प्राप्त करने की बात कही। यह मोबाइल डेमोस्ट्रेशन वैन और डिमॉन्सट्रेशन केंद्र निर्वाचन तिथि की घोषणा तक संचालित किए जायेंगे।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष और पारदर्शी बनाने हेतु सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों से अपील किया कि वे प्रत्येक मतदान केंद्र पर बूथ लेवल एजेंट की नियुक्ति आगामी 31 जनवरी से पूर्व करना सुनिश्चित किया जाए।बैठक में मुख्य रूप से अनुमंडल पदाधिकारी श्री पीयूष सिन्हा, अपर उपायुक्त श्री जयदीप तिग्गा, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर श्री राजीव रंजन, निदेशक एन.ई.पी. श्रीमती ज्योत्सना सिंह, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी श्री रोहित कुमार, उप निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती प्रियंका सिंह समेत अन्य संबंधित पदाधिकारी समेत अन्य पदाधिकारी व विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

District Election Officer held a meeting with political representatives regarding the final publication of the voter list and election preparations.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *