जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन को लेकर की प्रेस वार्ता
समाहरणालय सभागार में मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम 2024 के अंतर्गत मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन से संबंधित प्रेस वार्ता का आयोजन किया। इस क्रम में विगत 22 जनवरी को जिले के मतदेय स्थलों पर किए गए विधानसभा निर्वाचक नामावलियों के अंतिम प्रकाशन के संबंध में मीडिया बंधुओ को विस्तृत जानकारी दी गई।

बैठक में जिला निर्वाचन पदाधिकारी श्री मनीष कुमार द्वारा बताया गया कि SSR 2024 के तहत पूर्वी सिंहभूम जिले में 6 विधानसभा क्षेत्र में मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन विगत 22 जनवरी को किया गया है। इस मतदाता सूची में अभियान के तहत नए मतदाताओं, छूटे हुए मतदाताओं को विशेषकर आदिम जनजाति समूह, दिव्यांगजन, 80 वर्ष की उम्र से अधिक एव वरिष्ठ नागरिकों, तृतीय लिंग एवं यौन कर्मियों तथा रैन बसेरा/आश्रय गृहों में निवास करने वाले सभी पात्र नागरिकों को निबंधित किया गया है। उन्होंने बताया कि बताया कि अंतिम प्रकाशित मतदाता सूची के तहत तीन माह पूर्व के आंकड़ों के मुकाबले कुल 18,30,866 मतदाताओं को जोड़ा गया है। इसमें बढ़ौतरी की संख्या कुल 9,296 है जिसमें 9,18,616 पुरुष, 9,12,122 महिलाएं और 128 तृतय लिंग हैं। फार्म 6 के अंतर्गत कुल 69,830 फॉर्म, फॉर्म 7 के अंतर्गत कुल 60,227 और फॉर्म 8 के अंतर्गत कुल 91,917 फॉर्म प्राप्त किया गया है। मतदाता सूची में कुल 455 आदिम जनजाति के मतदाताओं को जोड़ा गया है। साथ ही उन्होंने बताया कि 18 से 19 साल के नए मतदाताओं की संख्या में दोहरा इज़ाफा हुआ है, तीन माह पूर्व में 18 से 19 साल के 28,553 मतदाता थे जिनकी संख्या अब 56,182 हो गई है। पिछले वर्ष कुल मतदाताओं की संख्या 17,99,786 थी, जिसके विरुद्ध 31,080 की तुलनात्मक वृद्धि करते हुए अब मतदाताओं की संख्या कुल 18,30,866 है।

साथ ही बैठक में उन्होंने बताया कि पूर्वी सिंहभूम जिले के 6 विधानसभा क्षेत्र में मोबाइल डेमोस्ट्रेशन वैन 10 जनवरी, 2024 से संचालित किया गया है। इनमें 44 बहरागोड़ा, 45 घाटशीला (ST), 46 पोटका (ST), 47 जुगसलाई (SC), 48 जमशेदपुर पूर्वी और 49 जमशेदपुर पश्चिमी शामिल हैं। मोबाइल डेमोस्ट्रेशन वैन और डिमॉन्सट्रेशन केंद्र के माध्यम से आम लोगों को ईवीएम वीवीपीएट की जानकारी देते हुए उन्हे नियमित रूप से जागरूक किया जा रहा है। यह मोबाइल डेमोस्ट्रेशन वैन और डिमॉन्सट्रेशन केंद्र निर्वाचन तिथि की घोषणा तक संचालित किए जायेंगे।

उक्त मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी श्री पीयूष सिन्हा, अपर उपायुक्त श्री जयदीप तिग्गा, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर श्री राजीव रंजन, निदेशक एन.ई.पी. श्रीमती ज्योत्सना सिंह, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी श्री रोहित कुमार, उप निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती प्रियंका सिंह समेत अन्य संबंधित पदाधिकारी समेत अन्य संबंधित मौजूद रहे।
District Election Officer held a press conference regarding the final publication of the voter list.
