राज्यपाल करेंगे सम्मानित जिला पश्चिमी सिंहभूम के मतकमहातु पंचायत की मुखिया को :-

चाईबासा : मतकमहातु पंचायत की सर्वसुलभ तथा कर्तव्यनिष्ठ मुखिया जुलियाना देवगम को स्वरोजगार सृजन के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिये महामहिम राज्यपाल के हाथों सम्मानित किया जायेगा। इसके लिये उनको 27 जनवरी को राजभवन रांची में आमंत्रित किया गया है। साथ ही उनको इसके लिये राजभवन का पास (प्रवेश अधिकार पत्र) प्राप्त कर लेने को कहा गया है।

इस संबंध में मुखिया जुलियाना देवगम के पति कृष्ण देवगम ने बताया कि मुखिया को बुधवार (24 जनवरी) को सूचना भवन रांची से फोन आया था और 27 जनवरी को राजभवन रांची में राज्यपाल के हाथों सम्मानित किये जाने के लिये उनके चुने जाने की सूचना दी गयी। बता दें कि जुलियाना को यह सम्मान मतकमहातु पंचायत में स्वरोजगार सृजन के क्षेत्र में उत्कृष्ठ कार्य करने के लिये दिया जा रहा है। जुलियाना देवगम के प्रयास से ही उपायुक्त अनन्य मित्तल तथा जिला मत्स्य पदाधिकारी द्वारा गांव की बंद पड़ी खदान में केज विधि से मछली पालन की शुरूआत की गयी थी जो अब पूरे पंचायत में स्वरोजगार की दिशा में एक मिसाल बन गयी है।
The Governor will honor the head of Matkamahatu Panchayat of West Singhbhum district :-
