Categories

September 15, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

2024 की जनगणना के अनुसार पश्चिम सिंहभूम जिले के मतदाताओं में महिला 936234 व पुरुष 916362 वोटर हैं :-

जिला प्रशासन के आईपीआरडी विभागाध्यक्ष ने 22 जनवरी 2024 की जनगणना के अनुसार पश्चिम सिंहभूम जिला की जनसंख्या व मतदाताओं की संख्या की जानकारी दी है। पश्चिम सिंहभूम जिले की जनसंख्या 2024 के अनुसार 1852596 है. कुल महिलाओं की संख्या- 936234, कुल पुरुषों की संख्या- 916362, कुल प्रखंडों की संख्या- 18, पश्चिमी सिंहभूम क्षेत्र के कुल मतदाता- 1062566, कुल महिला मतदाताओं की संख्या- 542504, कुल पुरुष मतदाताओं की संख्या- 520037, दिव्यांग मतदाताओं की संख्या- 15627, अन्य- 25 हैं।

मतदान केन्द्र भवनों की संख्या- 962 है. मतदान केन्द्रों की संख्या (जिलान्तर्गत)- 1284, निर्वाची पदाधिकारी की संख्या- 05, सहायक निर्वाची पदाधिकारी की संख्या- 19 है।विधानसभावार मतदान केन्द्रों की संख्या एवं अधिसूचित निर्वाची पदाधिकारी में चाईबासा (52 अजजा) में 284, मतदान केन्द्र एवं निर्वाची पदाधिकारी सह-अनुमंडल पदाधिकारी, सदर चाईबासा। मझगांव (53 अजजा) में 267, मतदान केन्द्र एवं निर्वाची पदाधिकारी सह-अपर उपायुक्त, प० सिंहभूम चाईबासा। जगन्नाथपुर (54 अजजा) में 233, मतदान केन्द्र एवं निर्वाची पदाधिकारी सह अनुमंडल पदाधिकारी, जगन्नाथपुर। मनोहरपुर (55 अजजा) में 264, मतदान केन्द्र एवं निर्वाची पदाधिकारी सह-जिला भू-अर्जन पदाधिकारी, प० सिंहभूम, चाईबासा। चक्रधरपुर (56 अजजा) में 236 मतदान केन्द्र एवं निर्वाची पदाधिकारी, सह अनुमंडल पदाधिकारी, पोड़ाहाट चक्रधरपुर हैं। पश्चिम सिंहभूम जिले के शहरी क्षेत्रों में मतदान केन्द्रों की संख्या- 102 एवं ग्रामीण क्षेत्रों में- 1182 (कुल- 1284 मतदान केन्द्र) हैं।

जिला अन्तर्गत विधानसभावार मतदाताओं की संख्या चाईबासा विधानसभा में पुरुष मतदाता- 110466 एवं महिला मतदाता- 118209, अन्य- 3, कुल- 228678. मझगांव (अजजा) में पुरुष- 105104, महिला- 113504, अन्य- 05, कुल- 218613. जगन्नाथपुर (अजजा) में पुरुष- 97121, महिला- 99758, अन्य- 03, कुल- 196882. मनोहरपुर (अजजा) में पुरुष- 106988, महिला- 108952, अन्य- 04, कुल- 215944. चक्रधरपुर (अजजा) में पुरुष- 100358, महिला- 102081, अन्य- 10, कुल- 202449. जिले में कुल पुरुष मतदाता- 520037, महिला मतदाता- 542504, अन्य- 25 एवं कुल मतदाता- 1062566 हैं।

According to the 2024 census, among the voters of West Singhbhum district, there are 936234 female voters and 916362 male voters : –

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *