Categories

September 16, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

सरायकेला विरमित हुए एडीसी सुबोध कुमार 4 वर्ष सरायकेला में कार्य अनुभव की बताया बेहतरीन

सरायकेला जिले में बेहतर 4 वर्षों तक एडीसी के पद पर रहे सुबोध कुमार का तबादला चुनाव आयोग में हुआ इससे पूर्व वर्ष 2019 चुनाव से पूर्व इनका पद स्थापना एडीसी सरायकेला खरसावां जिले में हुआ था। चार वर्षो के अपने बेहतरीन कार्यकाल की याद कर इन्होंने जीवन का बेहतरीन क्षण बताया।

विरमित होने के बाद एडीसी के पद का प्रभारी जिला भू अर्जन पदाधिकारी हेमा प्रसाद को मिला है कार्यालय कक्ष में प्रभारी आदान-प्रदान करने के बाद निवर्तमान एडीसी सुबोध कुमार ने कहा कि सरायकेला जिले में इन्होंने दूसरी बार योगदान दिया था। इससे पूर्व खरसावां वीडीओ के रूप में प्रतिस्थापित हुए थे अपने 4 साल के बेहतरीन कार्यकाल की इन्होंने जीवन की बड़ी उपलब्धि बताया।

कोरोना काल में सरकार की योजनाओं को पूरा करना विशेष रहा, मतदाता पुनरीक्षण कार्य को सफलतापूर्वक करना सरकार आपके द्वार कार्यक्रम को तीनों चरण का सफल आयोजन समेत जिले के हर एक छोटे बड़े गतिविधि को लेकर राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कार प्राप्त कर जिले की ख्याति प्राप्त होना इनके लिए सबसे बड़ी उपलब्धियों मैं शामिल है। इन्होंने बेहतरीन कार्यालय के लिए जिला प्रशासन कार्यालय कर्मचारी एवं मीडिया के प्रति आभार व्यक्त किया है।

Seraikela retired ADC Subodh Kumar said 4 years of work experience in Seraikela was excellent

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *