Categories

October 7, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

नमो नव मतदाता सम्मेलन

आज दिनांक 25/01/2024 को चाईबासा में स्थित टाटा कॉलेज के टाटा बिरसा मेमोरियल हॉल में भारतीय जनता पार्टी के द्वारा नमो नव मतदाता सम्मेलन को लेकर कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का नव मतदताओं का संबोधन का लाइव प्रसारण को सुना गया। इस कार्यक्रम की शुरुआत नव मतदाता सम्मेलन के चाईबासा विधानसभा के प्रभारी प्रदेश प्रवक्ता श्री जे बी तुबिद जी ने नमो नव मतदाता सम्मेलन में एकत्र हुए सभी नव मतदाताओं एवं छात्र छात्रों को संबोधित कर किया।

श्री तुबिद जी ने कहा कि वर्ष 2011 से चुनाव आयोग की स्थापना दिवस को ही हर साल देश में 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया जाता है जिसका मुख्य उद्देश्य मतदाताओं को चुनावी प्रक्रिया में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करना होता है लोकतंत्र में मतदान का बहुत ही ज्यादा महत्व है मतदान लोकतंत्र की ताकत है और आप सभी नए मतदाता इस ताकत का हिस्सा बनने जा रहे हैं और पहली बार मताधिकार का प्रयोग करने जा रहें हैं उसके लिए आप सभी को बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं। कार्यक्रम समापन संबोधन श्रीमती गीता बालमुचू जी ने किया। श्रीमती गीता बालमुचू जी ने सभागार में उपस्थित सभी नव मतदाताओं एवं छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि आप सभी को विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र में मत देने का अधिकार प्राप्त हुआ है

उसकी बधाई और इस मत का प्रयोग हमेशा अपने बुद्धि विवेक से करेंगे मैं ऐसी आशा करती हूं और आप सभी के उज्जवल भविष्य की कामना करती हूं ।जिला अध्यक्ष सतीश पुरी जी ने सभागार में एकत्र हुए सभी छात्र-छात्राओं से कहा मेरी आप सभी से आग्रह है कि जिन जिन विद्यार्थी का उम्र 17 वर्ष हो चुकी है वह जल्द से जल्द मतदाता के रूप में अपने आप को पंजीकृत करें । क्योंकि आने वाले समय में आपका मत ही देश का भविष्य तय करेगी क्योंकि मतदाता का मतलब ही है भारत भाग्य विधाता।

इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित थे भारतीय जनता पार्टी पश्चिमी सिंहभूम के जिला अध्यक्ष श्री सतीश पुरी जी, नव मतदाता संबोधन कार्यक्रम के चाईबासा विधनसभा के प्रभारी प्रदेश प्रवक्ता श्री जे बी तुबिद जी, एस टी महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती गीता बलमुचु जी,पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती नीला नाग जी, पुर्व प्रत्याशी श्री मनोज लेयांगी जी, जिला महामंत्री प्रताप कटियार जी, जिला मीडिया प्रभारी श्री विप्लव सिंह जी, आईटी सेल प्रभारी हर्ष रवानी, तरुण संवैया जी,युवा मोर्चा मंत्री विनीता दोराई जी , जया रानी पाडिया जी ,श्री मुकेश कुमार जी एवं टाटा कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ एस सी दास जी के साथ शिक्षिका एवं शिक्षक गण में डॉ हरिश कुमार जी, डॉ नीलम नाग जी, प्रो. माधुरी सामंत, प्रो. अंकिता शर्मा जी, प्रो.राजेश ठाकुर जी,प्रो. मनमोहन गुप्ता जी, प्रो. हिम्फुला सरदार जी, कॉलेज की कर्मचारी गण एवं छात्र श्रेया अग्रवाल, आदित्य कुमार,सौरभ बारा,शंकर महतो, प्रिया कुमारी, सुषमा साव एवं अन्य के साथ काफी भारी संख्या में छात्र एवं छात्राएं l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *