Categories

September 17, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

भाजयुमो ने चांडिल में नव मतदाता दिवस का अयोजन किया

चांडिल : डैम रोड में भाजयुमो द्वारा भाजपा के सरायकेला खरसावां जिला महामंत्री मधुसूदन गोराई के नेतृत्व में नव मतदाता दिवस का अयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भाजयुमो के प्रदेश उपाध्यक्ष निशांत कुमार, भाजपा नेत्री श्रीमती सारथी महतो, चांडिल के कार्यकारी प्रमुख रामकृष्ण महतो, भाजपा के जिला महामंत्री मधुसुदन गोराई, उपाध्यक्ष खुदी सिंह सरदार, किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष मनोज कुमार महतो आदि ने स्व. दीनदायाल उपाध्याय, डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर शुरू किया गया और बंदे मातरम गीत प्रस्तुत किया गया।

इस अवसर पर भाजयुमो के प्रदेश उपाध्यक्ष निशांत कुमार ने प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के विचारों को रखते हुए कहा कि देश के विकास पुरुष प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का नव मतदाता युवक युवतियों को संदेश है कि वे आगामी लोकसभा चुनाव में विकास को वोट करें। भाजपा के जिला महामंत्री मधुसुदन गोराई ने कहा कि भाजपा देश के विकास में इतिहास रच रही है। जब झारखंड राज्य में भाजपा की सरकार था तब सड़क निर्माण, नारी शिक्षा, नारी सुरक्षा, अंतिम व्यक्ति तक निशुल्क चिकित्सा, किसानों की विकास के लिए काफी योजनाएं चलाई थी। इस कार्यक्रम में नव मतदाता युवक युवतियों में काफी उत्साह देखा गया।

इस अवसर पर यूवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष मनोरंजन महतो, किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष अनिल सिन्हा, सचिदानंद महतो, जिला कार्य समिति सदस्य अनिता पारित, राकेश जयसवाल, डा. भुषण मुर्मू एवं बनू सिंह सरदार, चांडिल पश्चिमी मंडल अध्यक्ष खगेन महतो, चौका मंडल अध्यक्ष मोतीलाल कुम्हार, मंडल अध्यक्ष चांडिल पूर्वी महेश कर्मकार, कुकड़ु मंडल अध्यक्ष भरत चंद्र महतो, नीमडीह पश्चिम मंडल अध्यक्ष चिनिबास महतो आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *