Categories

September 17, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

नीतीश ने दिया इस्तीफा, एक चेहरा चौंकायेगा सबको…

बिहार- जैसी संभावना थी ठीक वैसा ही हुआ। बिहार के CM नीतीश कुमार ने राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंप दिया। आज दिन के 11 बजे नीतीश ने भाजपा का समर्थन पत्र लेकर सरकार बनाने का दावा किया। इससे पहले CM हाउस में जदयू सांसदों और विधायकों की मीटिंग हुई थी। इस मीटिंग में नीतीश ने अपने इस्तीफे का ऐलान किया। खबर है कि आज शाम को ही शपथ ग्रहण समारोह हो सकता है। समारोह में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और गृह मंत्री अमित शाह शामिल हो सकते है।

इस्तीफा देने के बाद नीतीश कुमार ने मीडिया से कहा कि आज हमने इस्तीफा दे दिया है, जो सरकार थी उसको समाप्त करने का गवर्नर साहब को बोल दिया। चारों तरफ से राय आ रही थी, किसी को हमने सुन लिया। महागठबंधन को छोड़ नया गठबंधन बनाया है। नई सरकार में नीतीश कुमार ही CM होंगे। भाजपा कोटे से दो डिप्टी CM होंगे। इसमें एक चेहरा सबको चौंका जायेगा। 537 दिन बाद नीतीश कुमार ने राज्यपाल को अपना इस्तीफा दिया। पिछली दफा उन्होंने 9 अगस्त 2022 को इस्तीफा दिया था। उसके बाद राजद, कॉंग्रेस के साथ महागठबंधन सरकार बनाई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *