Categories

September 17, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

दिग्गज क्रिकेटर जडेजा और राहुल टीम से बाहर…

इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले टीम इंडिया को दो बड़े दिग्गज क्रिकेटर रवींद्र जडेजा और केएल राहुल टीम से बाहर हो गये हैं। दोनों चोटिल हैं। जडेजा को हैमस्ट्रिंग में चोट लगी है, जबकि राहुल को क्वाड्रिसेप्स चोट की शिकायत है। चयन समिति ने इन दोनों के रिप्लेसमेंट के तौर पर तीन खिलाड़ियों को टीम में शामिल किया है।

बल्लेबाज सरफराज खान, बायें हाथ के स्पिनर सौरभ कुमार और ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर को भारतीय स्क्वॉड में शामिल किया गया है। इस बात का ऐलान करते हुये BCCI ने कहा कि आवेश खान भले ही भारतीय टीम का हिस्सा हों, लेकिन वह रणजी ट्रॉफी में अपनी मध्य प्रदेश टीम के साथ यात्रा करते रहेंगे, वहीं जरूरत पड़ने पर उन्हें टीम में बुला लिया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *