Categories

September 17, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

सरायकेला प्रखंड कार्यालय के सभागार में ग्राम प्रधान महासभा की बैठक का आयोजन

सरायकेला: सरायकेला प्रखंड कार्यालय के सभागार में सोमवार को ग्राम प्रधान महासभा की बैठक की गई.बैठक की अध्यक्षता अश्विनी कुमार सिंहदेव ने की.बैठक में मुख्य रूप से केंद्रीय अध्यक्ष विशु हेंब्रम,महासचिव सीताराम तियू,कोषाध्यक्ष धीरेंद्र नाथ महतो,शंकर सोय एवं प्रशांत कुमार साहू उपस्थित थे.बैठक में अबुआ आवास योजना के तहत प्राप्त आवेदन के आधार पर ग्राम प्रधान द्वारा बनाए गए लाभुकों की सूची में सरकारी कर्मचारियों द्वारा उलटफेर किए जाने की आलोचना की गई.

विशु हेंब्रम ने कहा कि अबुआ आवास योजना के लिए लाभुकों का चयन सरकारी कर्मचारियों के द्वारा किया जाना था तो फिर ग्राम सभा का आयोजन कर ग्राम प्रधान द्वारा उचित लाभुकों का चयन करने का निर्देश देना समझ से परे है.उन्होंने कहा की ग्राम प्रधान द्वारा बनाई गई लाभुकों की सूची में उलटफेर किया जाना ग्राम प्रधान महासभा कभी बर्दाश्त नहीं करेगा.उन्होंने कहा की सरकारी कर्मचारियों द्वारा बनाई गई सूची के आधार पर संपन्न लोगों को योजना का लाभ दिया जाएगा तो ग्राम प्रधान महासभा इसे बर्दाश्त नहीं करेगा.उपायुक्त से लेकर मुख्यमंत्री तक महासभा अपना विरोध दर्ज कराएगा,अगर जरूरत पड़ी तो सड़क से लेकर सदन तक महासभा आर पार की लड़ाई लड़ेगा।

केंद्रीय अध्यक्ष ने बताया की इन सभी मुद्दों को लेकर 3 व 4 फरवरी को गम्हरिया प्रखंड स्थित सामुदायिक भवन में दो दिवसीय चिंतन मंथन शिविर का अयोजन किया गया है.शिविर में जिले के सभी ग्राम प्रधान को शामिल होने की अपील की गई.मौके पर भास्कर बेहरा,रामराय गोड़सोरा,जगन्नाथ महतो,साहेब राम महतो,सुंदर महतो एवं ही हेमंत कुमार महतो सहित दर्जनों ग्राम प्रधान मौजूद थे.

Organization of Gram Pradhan Mahasabha meeting in the auditorium of Seraikela Block Office.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *