Categories

September 16, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

”रूम में भूत है, बुलाते रहता है”… फिर मचा BIT मेसरा में तहलका BIT

रांची : राजधानी रांची के BIT मेसरा में फर्स्ट ईयर के छात्र पीयूष राज की डेड बॉडी उसके रूम में मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने कहा कि शुरुआती जांच में यह खुदकुशी का मामला है। पीयूष फांसी के फंदे पर लटकती हालत में मिला। मौके पर एक सु’साइड नोट मिला। इस सु’साइड नोट में अजीबो-गरीब एक बात का जिक्र किया गया है। इसमें कहा गया है… “मुझे अक्सर यह फील होता था कि इस रूम में कोई भूत है। वह मुझे बुलाते रहता है।”

सुसाइड नोट में पीयूष ने अपने भाई-बहन को पढ़ाई-लिखाई जारी रखने को कहा है। पीयूष पतरातू का रहने वाला है। उसकी मौत की खबर घरवालों को दे दी गई है। मेसरा ओपी पुलिस ने शव को अपने कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया।हालांकि, BIT मेसरा में सुसाइड अब कोई चौंकाने वाली खबर नहीं रह गई। इससे पहले भी यहां इस तरह की घटना हो चुकी है। पीयूष BIT मेसरा के हॉस्टल तीन के कमरा नंबर 91 में रहता था। वह इंजीनियरिंग का छात्र था। उसके संगे-साथी इस घटना से काफी मर्माहत हैं।

कॉलेज परिसर में मातम छाया हुआ है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। उसके दोस्तों और कॉलेज के कुछ प्रोफेसरों के अनुसार पीयूष पढ़ने-लिखने में बढ़िया था। मौके पर पहुंचे BIT ओपी थानेदार सुमित कुमार पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *