खूंटपानी के उत्क्रमित उच्च विद्यालय भोया में विद्यालय प्रबंधन समिति के द्वारा मैट्रिक की परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों के विदाई समारोह का आयोजन
इस शुभ अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में खूंटपानी प्रखंड प्रमुख सिद्धार्थ होनहागा उपस्थित हुए विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला परिषद के प्रतिनिधि बिरसा तियु उपस्थित थे। मैट्रिक की परीक्षा में शामिल होने वाले सभी विद्यार्थियों को शिक्षकों के द्वारा मोटिवेशन किया गया, मौके पर मुख्य अतिथि प्रखंड प्रमुख सिद्धार्थ होनहागा के द्वारा सभी विद्यार्थियों को मोटिवेशन के साथ विद्यार्थियों को मैट्रिक परीक्षा लिखने का मूल मंत्र बताया।

विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा मैट्रिक परीक्षा के समय प्रेशर और टेंशन में ना रहे सरल रूप से सभी आंसर सॉल्व करें। परीक्षा लिखते समय मानसिक संतुलन को स्थिर रखें, अंत में सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना प्रमुख सिद्धार्थ होनहागा के द्वारा सभी विद्यार्थियों को किया गया, और सभी विद्यार्थियों को गिफ्ट में पेन देखकर आशीर्वाद दिए। विद्यालय प्रबंधन समिति के तरफ से भी बच्चों को आशीर्वाद स्वरुप गिफ्ट में पेन देकर सम्मानित किया गया।
