Categories

October 6, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

सरायकेला- जनजाति सुरक्षा मंच के बैनर तले आदिवासी संगठन द्वारा बुधवार को समाहरणालय के बाहर धरना प्रदर्शन किया गया।

जनजाति सुरक्षा मंच के संयोजक मनोरंजन कुमार ने संबोधित करते हुए कहा कि आदिवासी अब जाग जाएं उनके आरक्षण का लाभ कोई दूसरा ले रहा है ,उन्होंने कहा कि पूरे झारखंड में जनजाति सुरक्षा मंच द्वारा आज प्रदर्शन किया जा रहा है । राज्य में धर्मांतरण काफी जोर-जोर से चल रही है। जिसमें बड़े-बड़े पैमाने पर आदिवासी समुदाय के लोग ईसाई धर्म अपना रहे हैं,

और धर्मांतरण के बाद भी हुए आदिवासी आरक्षण का लाभ ले रहे हैं। जनजाति सुरक्षा मंच के सनातन मांझी ,बुधराम मांझी, सहदेव सिंह मुंडा, अजीत सिंह मुंडा ,राजेंद्र सिंह ,रोहिदास कालिंदी, कार्तिक मुर्मू एवं सुबोध मांझी ने संबोधित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *