Categories

September 18, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

झारखंड बिग ब्रेकिंग: हेमंत सोरेन ने दिया इस्तीफा, चंपई सोरेन होंगे अगले मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री आवास से सत्तापक्ष के सभी विधायक और मंत्री राजभवन पहुंच गए है. राजभवन पहुंचने के बाद चंपई सोरेन राज्यपाल के सामने सरकार बनाने का दावा पेश किया.चंपई सोरेन ने 43 विधायकों का समर्थन पत्र सौंपा है. . 

राजभवन के बाहर सत्ताधारी विधायकों का हंगामा

हेमंत सोरेन के इस्तीफा के बाद सत्ताधारी विधायक राजभवन के समक्ष जोरदार हंगामा कर रहे है, आज ही चंपई सोरेन को मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाने की मांग कर रहे है. विधायकों का कहना है कि हमारे पास बहुमत है. चंपई सोरेन को सत्तापक्ष के विधायकों ने नए मुख्यमंत्री पद के लिए चुना है.

राजभवन के समक्ष सत्ताधारी दल के विधायक, मंत्री और नेता पहुंच गए है. यहां पर मीडिया से बात करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि राज्य के नए मुख्यमंत्री के लिए चंपई सोरेन को हम सभी सत्ताधारी नेताओं का समर्थन है.  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *