Categories

September 17, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

कॉलेज में एमएससी की पढ़ाई न होने के कारण यहां पढ़ाई छोड़ देती हैं अधिकतर छात्राएं, कैसे पूरे होंगे बेटियों के सपने- गजेन्द्र

सरायकेला खरसावां क्षेत्र की बेटियां काशी साहु कॉलेज में एमएससी गणित की कक्षा न लगने से पढ़ाई में पिछड़ रही हैं। क्योंकि परिवार के लोग अपने बेटों को पढ़ाई के लिए दूरदराज के कॉलेजों में पढ़ाई के लिए तो भेज रहे हैं, लेकिन बेटियों को कॉलेज दूर होने के कारण घर पर बैठाया जा रहा है।

गुरुकुल के निदेशक गजेन्द्र नाथ चौहान ने कहा कि इससे पढ़ाई के क्षेत्र में बेटियां बेटों से पिछड़ रही हैं। कोल्हान विश्वविद्यालय में जितने भी कॉलेज ( यूनिवर्सिटी डिपार्टमेंट , ग्रेजुएट कॉलेज, जमशेदपुर )में एमएससी की पढ़ाई होती हैं हर जगह 1-2 शिक्षक ही है लेकिन काशी साहू कॉलेज में प्रिंसिपल सहित 3 शिक्षक हैं फिर भी यहां के क्षेत्र की सैकड़ों बेटियां एमएससी गणित करने से इसलिए वंचित रह जाती है, क्योंकि कॉलेज में एमएससी की कक्षा की सुविधा नहीं है। अगर कॉलेज में एमएससी की कक्षाएं लगनी शुरू हो जाती हैं तो बेटियों के साथ-साथ क्षेत्र के छात्र वर्ग को भी दूरदराज के संस्थानों में भटकना नहीं पड़ेगा। उन्होंने कॉलेज के प्रिंसिपल सह सिंडिकेट सदस्य डॉ बी एन प्रसाद से मिलकर क्षेत्र की विद्यार्थियों की समस्या से अवगत कराया तथा प्रिंसिपल ने भी जल्द ही पहल करने की बात किए.

गौरतलब है कि कॉलेज में हजारों की संख्या में छात्र-छात्राएं शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। वहीं, विद्यार्थियों का कहना है कि अगर कॉलेज में एमएससी की कक्षाएं आरंभ हो जाती हैं तो उन्हें व अन्य शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा। अन्य स्नातकोत्तर कॉलेज की दूरी 50 किलोमीटर के करीब है जो कि बेटियों की पढ़ाई में रोड़ा बन रही है।

Due to lack of MSc studies in college, most of the girl students leave their studies here, how will the dreams of daughters be fulfilled – Gajendra

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *