Categories

September 17, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी से फूटा आदिवासियों का आक्रोश किया सड़क जाम

हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी के विरोध मैं खरसावां प्रखंड के आदिवासी समुदाय के लॉगि ने खरसावां के मुख्य मार्ग चांदनी चौक में टायर को जलाकर विरोध प्रदर्शन किया एवं सरायकेला, कुचाई, राज खरसावां सड़क जाम कर दिया।

विरोध कर रहे लोगों ने कहा कि झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को फसाने की साजिश के तहत काम किया गया है। जिसका आदिवासी समुदाय की ओर से विरोध कर रहे हैं। लोगों ने बीच सड़क पर टायर जलाकर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी किया। प्रदर्शन कारियों द्वारा नरेंद्र मोदी मुर्दाबाद भाजपा मुर्दाबाद आदि के नारे लगाए गए। हालांकि सड़क जाम की सूचना पर खरसावां पुलिस चांदनी चौक पहुंची और प्रदर्शन कारियों की समझा बुझा कर जाम हटवा दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *