खरसावां के बाडाबांबो बाजार परिसर में शहीद समाय गागराई की 16वीं शाहादत दिवस मनाने हेतु बैठक
आज दिनांक 31/01/2024 को खरसावां प्रखण्ड के बाडाबांबो साप्ताहिक बाजार परिसर में कांग्रेस प्रखण्ड अध्यक्ष श्री कोन्दो कुंभकार की अध्यक्षता में एक बैठक हुई, जिसमें आगामी 17/02/2024 को शहीद स्वo समाय गागराई की 16वीं सहादत दिवस मनाने हेतु विचार-विमर्श किया गया।

इसकी पुनः बैठक 10/02/2024 को शहीद स्वo समाय गागराई की शाहादात दिवस को सही तरीके से मनाने को लेकर एक तैयारी समिति बनाई जाएगी। जिसमें मुख्य रूप से प्रखण्ड अध्यक्ष श्री कोन्दो कुंभकार, खुंटपानी प्रखंड अध्यक्ष सकारी दोंगो,मंगल सिंह हांसदा, प्राण मेलगांडी, उपाध्यक्ष शंकर लोवादा, विस सूत्री सदस्य श्री सौरव तांती, जिला महासचिव जगबंधु महतो, पुर्व प्रखण्ड अध्यक्ष अजीत कांडेयाग, मंडल अध्यक्ष अशोक मुंडरी आदि बैठक में मौजूद रहे।
Meeting to celebrate the 16th Martyrdom Day of Martyr Samay Gagrai in Badabambo market complex of Kharsawan.
