राजनगर में झारखंड बंद का असर राजनगर चाईबासा मार्ग पर आवागमन बाधित
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को हिरासत में लेने के बाद आज आदिवासी मूलवासी संगठन की ओर से झारखंड बंद का आह्वान किया गया। इसको लेकर गुरुवार को सुबह संघ के सदस्यों सड़कों पर उतरकर बंदी करा रहे थे।

सरायकेला जिले के राजनगर प्रखंड के मुरूमडीह पुलिया के समीप आदिवासी मूलवासी संघ के सदस्यों ने सड़क को अवरुद्ध कर दिया है। जिससे राजनगर चाईबासा मार्ग का आवागमन बाधित हो गया। आक्रोर्षित लोग यहां टायर जलाकर ईडी की कार्रवाई का विरोध कर रहे थे।
Effect of Jharkhand bandh in Rajnagar, traffic disrupted on Rajnagar Chaibasa road.
