Categories

October 7, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमन द्वारा सर्वस्पर्शी बजट पेश किया गया जो देश के भविष्य के विकास का दर्शन कराता है: मनोज चौधरी

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमन द्वारा आज संसद में पेश किया गया बजट गरीब किसान युवा एवं महिलाओं के सर्वांगीण विकास को ध्यान में रखते हुए सर्वस्पर्शी बजट पेश किया है जो देश के भविष्य के विकास का दर्शन कराता है। मोदी सरकार का यह बजट पर्यटन के क्षेत्र को नई ऊर्जा देने का काम करेगा। बजट में पर्यटन को बढ़ावा देने हेतु ऐतिहासिक व सांस्कृतिक स्थलों के विकास के लिए राज्यों को प्रोत्साहन और लंबे समय तक ब्याजमुक्त लोन दिया जाएगा, जिससे पर्यटन क्षेत्र की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी और रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे।

लक्षद्वीप सहित अन्य द्वीपों में एयर कनेक्टिविटी शुरू कर इन्हें मुख्यधारा से जोड़ने जैसे ऐतिहासिक फैसलों के लिए मोदी जी का आभार। उक्त बातें सरायकेला चेंबर ऑफ कॉमर्स के महासचिव मनोज कुमार चौधरी ने कहा है।

उन्होंने अंतरिम बजट को लेकर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि 11.1 लाख करोड़ रुपये का सबसे अधिक कैपेक्स देश के बाज़ारों में बड़ा व्यापार लगेगा। वहीं लॉजिस्टिक कॉरिडोर बनाने तथा रेलवे की माल ढुलाई की अधिक सक्षम बनाने से माल की आवाजाही और अधिक सरलता से होगी, जिससे व्यापार में वृद्धि होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *