खरसावां के साकलाडीह पानाडाल में दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता और वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन

खरसावां विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत सरायकेला प्रखंड,पंचायत मोहितपुर,गाँव साकलाडीह पानाडाल में दो दिवसीय फुटबॉल खेल प्रतियोगिता और वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। फुटबॉल के महाकुंभ में मुख्य अतिथि के रूप में सरायकेला खरसावां के जिला परिषद उपाध्यक्ष मधुश्री महतो उपस्थित थी एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में खूंटपानी प्रखंड प्रमुख सह जेबीकेएसएस (JBKSS) के सक्रिय सदस्य सिद्धार्थ होनहागा, जेबीकेएसएस के केंद्रीय महासचिव सृजन हाईबुरु, जेबीकेएसएस के कोल्हान प्रमंडल संगठन महामंत्री नवीन महतो उपस्थित रहे। अतिथियों ने फुटबॉल को किक मारकर फाइनल खेल का शुभारंभ किया।

फाइनल खेल आर्यन स्पोर्टिंग वर्सेस ड्रीम 11 के बीच खेला गया, फाइनल खेल पेनल्टी शूटआउट के द्वारा फैसला किया गया जिसमें आर्यन स्पोर्टिंग ने ड्रीम 11 को तीन गोल दाग कर पैनल में कब्जा जमाया,ड्रीम 11 ने दो गोल दागे, विजेता टीम को ₹50,000 नगद राशि देकर पुरस्कृत किया गया। उपविजेता टीम को ₹40000 नगद राशि देकर पुरस्कृत किया गया। तीसरा स्थान गंगा सपोर्टिंग को 20,000 नगद राशि देकर पुरस्कृत किया गया। चौथा स्थान SMS चांडिल को 20,000 राशि नगद देकर पुरस्कृत किया गया। प्रखंड प्रमुख ने खिलाड़ियों का संबोधित करते हुए कहा फुटबॉल खेल पूरा विश्व का लोकप्रिय खेल है, खेल से मानसिक संतुलन स्वस्थ रहता है, खेल के दौरान कैरियर पर फोकस करें ,खिलाड़ियों को नशा पान से दूर रहना चाहिए। नशा से खिलाड़ी और परिवार भी बर्बाद होता है ।

इस अवसर पर सभी ग्रामीणों को माघबुरु बोंगा पाता पर्व की शुभकामनाएं दिया गया। मौके पर कमेटी के अध्यक्ष टुकलू मार्डी,सचिव मंगल सोरेन कोषाध्यक्ष संजय मांझी, संरक्षक सेवा निर्मित शिक्षक मधुसूदन सरदार कृष्णा मार्डी, जेबीकेएसएस के क्रांतिकारी साथी सहानंद महतो ,किशोर महतो ,प्रवीण महतो ,महेश महतो, रमेश महतो, मित्र भानु महतो, ललित महतो, मगरू महतो, विनीत बोदरा, रमेश बोदरा, राजकुमार जमुदा,कमिटी के सभी सम्मानित सदस्य गण मौजूद थे।
