चक्रधरपुर: ट्रैक मैन की सुरक्षा से हो रही अनदेखी
चक्रधरपुर मंडल के अंतर्गत चाईबासा पी डब्ल्यू ई के अंतर्गत एक ट्रैक मेंटेनर अपनी कार्य करते हुए रेलवे ट्रैक पर शहीद हो गए । शीतकालीन गस्ती कर रहे थे ट्रैक मेंटेनर तपन कुमार विश्वास किलोमीटर – 296/17A में घटना हुए जो पांड्रासाली संजय पूलिया हैं और 3rd लाईन है और सेस बिलकुल भी नहीं है और रेल प्रशासन के द्वारा किसी प्रकार के ट्रैक मेंटेनर की सुरक्षा व्यवस्था नहीं किया गया है।

ऑल इंडिया रेलवे ट्रैक मेंटेनर यूनियन रेल प्रशासन से यह मांग करती है कि ट्रैक मेंटेनर की सुरक्षा के लिए रक्षक डिवाइस चक्रधरपुर मंडल में सभी पेट्रोल मेन को जल्द से जल्द उपलब्ध कराया जाए ताकि वह ट्रैक मेंटेनर अपनी सुरक्षित होकर रेलवे ट्रैक की सुरक्षा करें ऑल इंडिया रेलवे ट्रैक मेंटेनर यूनियन रक्षक डिवाइस को लेकर विरोध प्रदर्शन करने पर बद होगी।
