खरसावां में स्वर्गीय मुकुंद मेमोरियल दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ

खरसावां विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत प्रखंड खरसावां पंचायत जोजोडी, में दो दिवसीय फुटबॉल खेल प्रतियोगिता स्वर्गीय मुकुंद मेमोरियल फुटबॉल प्रतियोगिता तेलीसाई पदमपुर में लखटकिया मैच आयोजन किया गया है।

कल 7 फरवरी को मैच का फाइनल समापन होगा, आज फुटबॉल शुभारंभ के मुख्य अतिथि के रूप में खूंटपानी प्रखंड प्रमुख सह जेबीकेएसएस (JBKSS) के सक्रिय सदस्य सिद्धार्थ होनहागा उपस्थित हुए, अतिथि का आगमन पर कमिटी के द्वारा धूमधाम से स्वागत किया गया, अतिथि के द्वारा फुटबॉल को किक मारकर उद्घाटन खेल का शुभारंभ किया, उद्घाटन खेल ब्रेकअप एफसी वर्सेस रेन्गोगोड़ा के बीच खेला गया ब्रेकअप एफसी ने खेल के दौरान दो गोल दाग कर मैच में कब्जा किया।

प्रखंड प्रमुख सिद्धार्थ होनहागा ने खिलाड़ियों का संबोधित करते हुए कहा फुटबॉल खेल के माध्यम से जागरूक करने का प्रयास,अंत में प्रमुख ने कहा खेल से मानसिक संतुलन स्वस्थ रहता है, खेल के दौरान कैरियर पर फोकस करें ,खिलाड़ियों को नशा पान से दूर रहना चाहिए। नशा से खिलाड़ी और परिवार भी बर्बाद होता है। मौके पर कमेटी के अध्यक्ष पोरेश गोप,सचिव सुनील बंदिया, संरक्षक अंकुड़ा साहू,केदार साहू,कमिटी के सभी सम्मानित सदस्य गण मौजूद थे, आयोजक सुपर स्पोर्टिंग क्लब तेलीसाई पदमपुर।
